टाटा मोटर्स की वैश्विक थोक बिक्री जुलाई-सितंबर तिमाही में 16 प्रतिशत घटी

टाटा मोटर्स की वैश्विक थोक बिक्री जुलाई-सितंबर तिमाही में 16 प्रतिशत घटी

टाटा मोटर्स की वैश्विक थोक बिक्री जुलाई-सितंबर तिमाही में 16 प्रतिशत घटी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: October 6, 2020 1:21 pm IST

मुंबई, छह अक्टूबर (भाषा) टाटा मोटर्स ने मंगलवार को कहा कि उसकी वैश्विक थोक बिक्री चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत घटकर 2,02,873 इकाई रही।

कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार उसके वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2020-21 की दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत घटकर 56,614 इकाई रही। वहीं यात्री वाहनों की बिकी आलोच्य तिमाही में 9 प्रतिशत घटकर 1,46,259 इकाई रही।

टाटा मोटर्स ने कहा कि जगुआर लैंड रोवर की थोक बिक्री 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 91,367 इकाई रही। इसमे जगुआर की थोक बिक्री आलोच्य तिमाही में 18,189 इकाई जबकि लैंड रोवर की थोक बिक्री 73,178 इकाई रही।

भाषा

रमण मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में