Attack on Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में हिन्दू परिवार को ‘ज़िंदा जलाने’ की कोशिश.. सोये थे लोग, दरवाजा बंद कर लगा दी आग, खुद देखें Video..
Attack on Hindus in Bangladesh: पिरोजपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मंजूर अहमद सिद्दीकी ने घटना स्थल का दौरा किया और आश्वासन दिया कि घटना की जांच के बाद दोषियों पर …

Attack on Hindus in Bangladesh
- पिरोजपुर में हिंदू परिवारों के घर जलाए
- बाहर से दरवाजे बंद कर लगाई आग
- पुलिस ने पांच संदिग्धों को पकड़ा
Attack on Hindus in Bangladesh: ढाका: बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर ताजा हमले की जानकारी मिली है। मुस्लिम बहुल पिरोजपुर जिले के दुमरिताला गांव में हिंदू परिवार के कम से कम पांच घरों में आग लगा दी गई। इसे टारगेट किलिंग का प्रयास माना जा रहा है। यह घटना रविवार यानी 28 दिसंबर की है। इससे पहले 18 दिसंबर को मयमनसिंह और कपड़ा मजदूर दीपू चंद्र दास पर भीड़ ने हमला कर दिया था और उन्हें मौतब के घाट उतार दिया था। ताजा हमला इस घटना के हफ्ते बाद की है।
सोये थे परिवार, बाहर से लगा दी आग
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। खबरों के मुताबिक, हमलावरों ने एक कमरे में कपड़ा भरकर उसमें आग लगा दी। इससे आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। हालांकि परिवार दहशत में है। एक फैमिली ने नाम न छापने की शर्त पर सिर्फ इतना बताया है कि, उन्हें नहीं पता कि आग कैसे लगी और पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे शुरू में अंदर ही फंस गए थे। आज तड़के आग लगने की आवाज सुनकर जागे तो दरवाजे बाहर से बंद थे।
सामान और जानवर जलकर खाक
Attack on Hindus in Bangladesh: पीड़ित परिवारो के सभी आठ सदस्य टिन की चादरें और बांस की बाड़ काटकर भागने में कामयाब रहे। हालांकि, उनके घर और सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गए। इस आग में उनके पालतू जानवर भी मारे गए।
पिरोजपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मंजूर अहमद सिद्दीकी ने घटना स्थल का दौरा किया और आश्वासन दिया कि घटना की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पुलिस ने इस घटना में शामिल पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
🚨 Bangladesh
An attack on Hindu minorities continues to raise serious concern. In Dumritola village of Pirojpur district, a house belonging to a Hindu family was reportedly set ablaze by an extremist Islamist mob.
Authorities have launched an investigation as calls grow louder… pic.twitter.com/Yul4dTf5q5— World News (@World_Breaking_) December 29, 2025
इन्हें भी पढ़ें:-
- रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा, रिवर्स लेते समय बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, इतने की दर्दनाक मौत
- जब सियासी है लड़ाई.. तो ‘बाबा’ तक क्यों आई? कांग्रेस क्या साधु-संतो से बर्ताव की मर्यादा भूल गई है?
- वित्तीय प्रबंधन में सुधार.. विकास को मिली नई रफ्तार, साय सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में राजस्व में हुई वृद्धि
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Ans: यह घटना बांग्लादेश के पिरोजपुर जिले के दुमरिताला गांव में रविवार को हुई
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Two Hindu families were targeted in an attempted arson attack in Bangladesh
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm