टाटा पावर की इकाई 6,500 करोड़ रुपये से लगाएगी पीवी इंगट संयंत्र
टाटा पावर की इकाई 6,500 करोड़ रुपये से लगाएगी पीवी इंगट संयंत्र
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) टाटा पावर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी इकाई टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी 6,500 करोड़ रुपये के निवेश से एक फोटोवोल्टिक (पीवी) इंगोट और वेफर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अधिकतम 10 गीगावाट क्षमता वाले इस संयंत्र को दो चरणों में विकसित किया जाएगा।
फोटोवोल्टिक (पीवी) इंगोट और वेफर विनिर्माण संयंत्र में शुद्ध सिलिकॉन से इंगोट बनाकर उन्हें पतले वेफर में काटा जाता है। सौर सेल एवं मॉड्यूल विनिर्माण के लिए प्रमुख कच्चे माल के रूप में इनका इस्तेमाल होता है।
टाटा पावर के मुताबिक, इस निवेश से ‘बैकवर्ड इंटीग्रेशन’ को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कच्चे माल के लिए आयात पर निर्भरता घटेगी। फिलहाल इस क्षेत्र में आयात, खासकर चीन पर अधिक निर्भरता है।
प्रस्तावित परियोजना से कंपनी को घरेलू बाजार में शुरुआती बढ़त मिलने, आपूर्ति सुरक्षा मजबूत होने और मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। कंपनी का अनुमान है कि इस निवेश की लागत लगभग पांच वर्षों में वसूल हो सकती है।
यह पहल देश में सौर विनिर्माण को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के अनुरूप होने के साथ आगामी नीतिगत प्रावधानों के तहत संभावित प्रोत्साहनों का लाभ उठाने में भी मदद करेगी।
भाषा प्रेम
प्रेम रमण
रमण

Facebook


