टाटा पावर के निदेशक मंडल ने एनसीडी के जरिये 4,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी
टाटा पावर के निदेशक मंडल ने एनसीडी के जरिये 4,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) टाटा पावर के निदेशक मंडल ने सोमवार को निजी नियोजन के जरिये एक या अधिक मुद्राओं में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) या अन्य ऋण प्रतिभूतियों के माध्यम से 4,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी।
शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक जुटाई गई राशि का उपयोग अन्य मदों के साथ ही मौजूदा कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा।
कंपनी ने बताया कि सोमवार को आयोजित अपनी बैठक में निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के जरिये एक या अधिक किस्तों में एनसीडी, बॉन्ड, अन्य ऋण प्रतिभूतियां जारी कर कुल 4,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी है।
इस प्रस्ताव को चार जुलाई, 2025 को आयोजित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों ने मंजूरी दी थी।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


