टाटा पावर के मुंदड़ा संयंत्र में नौ महीने बाद उत्पादन फिर से शुरू
टाटा पावर के मुंदड़ा संयंत्र में नौ महीने बाद उत्पादन फिर से शुरू
नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) निजी क्षेत्र की बिजली कंपनी टाटा पावर ने बुधवार को कहा कि उसने लगभग नौ महीने के अंतराल के बाद गुजरात स्थित अपने 4,150 मेगावाट क्षमता वाले मुंदड़ा ताप संयंत्र में परिचालन फिर से शुरू कर दिया है।
कंपनी ने जुलाई 2025 में इस संयंत्र की सभी इकाइयों में काम बंद कर दिया था, जिससे उसे वित्तीय नुकसान हो रहा था।
कंपनी की अनुषंगी इकाई ‘कोस्टल गुजरात पावर लिमिटेड’ (सीजीपीएल) ने इस संयंत्र के परिचालन के लिए गुजरात (जीयूवीएनएल) के साथ पूरक बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।
मुंदड़ा संयंत्र की पांच इकाइयां गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा को भी बिजली की आपूर्ति करती हैं।
केंद्र सरकार ने भीषण गर्मी में बिजली की कमी से बचने के लिए आयातित कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को एक अप्रैल से 30 जून, 2026 तक पूरी क्षमता से चलाने का निर्देश दिया है।
इस दौरान देश में बिजली की अधिकतम मांग 270 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान है।
भाषा सुमित रमण
रमण

Facebook


