टीडीएस रिफंड में गड़बड़ियों से सख्ती से निपटेंगे कर अधिकारी

टीडीएस रिफंड में गड़बड़ियों से सख्ती से निपटेंगे कर अधिकारी

टीडीएस रिफंड में गड़बड़ियों से सख्ती से निपटेंगे कर अधिकारी
Modified Date: September 13, 2023 / 10:07 pm IST
Published Date: September 13, 2023 10:07 pm IST

श्रीनगर, 13 सितंबर (भाषा) आयकर विभाग के अधिकारियों ने टीडीएस रिफंड का दावा करने के लिए कुछ वेतनभोगी करदाताओं की तरफ से की गई गलत कटौतियों से सख्ती से निपटने की प्रतिबद्धता जताई है।

वरिष्ठ कर अधिकारियों ने यहां आयोजित ‘अखिल भारतीय वार्षिक टीडीएस सम्मेलन’ में शिरकत करते हुए स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) से संबंधित गड़बड़ियों की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया।

आयकर विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि टीडीएस रिफंड का दावा करने के लिए गलत ढंग से कर कटौती करने का मुद्दा प्रमुख रूप से चर्चा में रहा। कर अधिकारियों ने इस मुद्दे से सख्ती से निपटने की बात कही।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने देश भर में करदाताओं को बेहतर सेवाएं देने पर बल देते हुए कहा कि सभी अधिकारी करदाता चार्टर का पूरी तरह पालन करें।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण


लेखक के बारे में