टीसीएस, एंथ्रोपिक ने उद्यम स्तर पर एआई को बढ़ावा देने के लिए की साझेदारी

Ads

टीसीएस, एंथ्रोपिक ने उद्यम स्तर पर एआई को बढ़ावा देने के लिए की साझेदारी

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 12:01 PM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 12:01 PM IST

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) आईटी सेवाओं की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने एआई क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एंथ्रोपिक के साथ वैश्विक साझेदारी की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इसका उद्देश्य ग्राहकों को उद्यम स्तर पर कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने में मदद करना है।

इस सहयोग के तहत टीसीएस एक समर्पित व्यवसाय इकाई स्थापित करेगी। यह संयुक्त उद्योग एंथ्रोपिक के क्लॉड एआई मॉडल पर शुरुआती पहुंच के माध्यम से समाधान एवं विशेषज्ञता विकसित करने पर केंद्रित होगा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि टीसीएस अपने इंजीनियरिंग, वित्त, विधि, विपणन और बिक्री विभागों के 50,000 कर्मचारियों को उद्यम स्तरीय लाइसेंसिंग के जरिये ‘क्लॉड’ तक पहुंच देगा।

एंथ्रोपिक के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोडेई ने कहा कि यह साझेदारी भारत के प्रति एआई कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है जो उसका दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।

टीसीएस के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक के. कृतिवासन ने कहा कि यह सहयोग ग्राहकों को उत्पादन स्तर पर तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेगा, विशेषकर उन उद्योगों में जहां भरोसा, लचीलापन तथा नियामकीय अनुशासन महत्वपूर्ण हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका