Bulldozer Baraat Video: घोड़ी नहीं, इस खास गाड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल होते ही कटा इतने का चालान, आप भी देखें Video

Ads

Bulldozer Baraat Video: घोड़ी नहीं, इस खास गाड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा चालान

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 11:56 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 12:11 PM IST

Bulldozer Baraat Video /Photo Credit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • मुरादाबाद में दूल्हा बुलडोजर पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचा
  • वायरल वीडियो में दूल्हा सिगरेट पीते और बाराती डांस करते नजर आए
  • वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बुलडोजर का चालान काट दिया

Bulldozer Baraat Video: शादियों के सीजन में बारात या फिर शादी के रस्मों का वीडियो वायरल होते रहते है। वही, इसी बीच यूपी के मुरादाबाद जिले के शादी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यहां एक दूल्हा बुलडोजर पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा। बारात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए बुलडोजर का चालान काट दिया।

मामला कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कलां गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी उस्मान की शादी (Bulldozer Baraat Video) बिजनौर जिले के सहसपुर गांव की एक युवती से तय हुई थी। 8 जून को शादी समारोह आयोजित था। घुड़चढ़ी की रस्म पूरी करने के बाद उस्मान ने बुलडोजर पर सवार होकर बारात निकालने का फैसला किया। इसके लिए बुलडोजर को फूलों से सजाया गया था।

बुलडोजर पर बारात निकला दूल्हा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि है दूल्हा नोटों की मालाएं पहन बुलडोजर पर बैठा हुआ है। उनके साथ करीब 10 से 15 लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। बारात के दौरान दूल्हा सिगरेट पीते हुए धुएं के छल्ले उड़ाता नजर आता है, जबकि उसके साथ बैठे युवक फिल्मी गीतों पर नाचते दिखाई देते हैं।

 

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो वायरल (Bulldozer Baraat Video) होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और यातायात नियमों का उल्लंघन बताते हुए बुलडोजर का चालान काट दिया। वही लोग तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर अलग-अलग की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे अनोखी बारात बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे लापरवाही बताया है।

ये भी पढ़ें

यह मामला कहां का है?

यह मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र स्थित उमरी कलां गांव का है।

दूल्हा किस वाहन से बारात लेकर गया था?

दूल्हा फूलों से सजे बुलडोजर पर सवार होकर बारात लेकर गया था।

पुलिस ने कार्रवाई क्यों की?

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन को देखते हुए बुलडोजर का चालान किया।

वीडियो में क्या खास दिखा?

दूल्हा नोटों की मालाएं पहने बुलडोजर पर बैठा था और सिगरेट पीते हुए नजर आ रहा था, जबकि बाराती डांस कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया रही?

कुछ लोगों ने इसे अनोखी बारात बताया, जबकि कई लोगों ने इसे लापरवाही और नियमों की अनदेखी कहा।