(Gold Rate 11 June 2026/ Image Credit: Pexels)
नई दिल्ली: Gold Rate 11 June 2026 in India: देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार 11 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में सोने के दाम घट गए हैं। जहां 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है। राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव घटकर 1.12 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंच गया है। लगातार बदलते वैश्विक आर्थिक हालात और निवेशकों की रणनीति का असर सोने की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है।
| मात्रा (ग्राम) | 24 कैरेट (24K) | 22 कैरेट (22K) | 18 कैरेट (18K) |
| 1 ग्राम | ₹14,900 (-₹1) | ₹13,659 (-₹1) | ₹11,178 (-₹1) |
| 8 ग्राम | ₹1,19,200 (-₹8) | ₹1,09,272 (-₹8) | ₹89,424 (-₹8) |
| 10 ग्राम | ₹1,49,000 (-₹10) | ₹1,36,590 (-₹10) | ₹1,11,780 (-₹10) |
| 100 ग्राम | ₹14,90,000 (-₹100) | ₹13,65,900 (-₹100) | ₹11,17,800 (-₹100) |
घरेलू बाजार में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल भी बड़ी भूमिका निभा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,168.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना करीब 4,300 रुपये टूटकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई लंबे समय तक ऊंची रहने और ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद कम होने से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ रही है।
| दिनांक | 24 कैरेट (24K) | बदलाव | 22 कैरेट (22K) | बदलाव |
| 11 जून 2026 | ₹ 14,900 | ▼ ₹1 | ₹ 13,659 | ▼ ₹1 |
| 10 जून 2026 | ₹ 14,901 | ▼ ₹430 | ₹ 13,660 | ▼ ₹395 |
| 09 जून 2026 | ₹ 15,331 | ▲ ₹147 | ₹ 14,055 | ▲ ₹135 |
| 08 जून 2026 | ₹ 15,184 | ▼ ₹104 | ₹ 13,920 | ▼ ₹95 |
| 07 जून 2026 | ₹ 15,288 | कोई बदलाव नहीं | ₹ 14,015 | कोई बदलाव नहीं |
| 06 जून 2026 | ₹ 15,288 | ▼ ₹300 | ₹ 14,015 | ▼ ₹275 |
| 05 जून 2026 | ₹ 15,588 | ▼ ₹38 | ₹ 14,290 | ▼ ₹35 |
| 04 जून 2026 | ₹ 15,626 | ▼ ₹11 | ₹ 14,325 | ▼ ₹10 |
| 03 जून 2026 | ₹ 15,637 | कोई बदलाव नहीं | ₹ 14,335 | कोई बदलाव नहीं |
| 02 जून 2026 | ₹ 15,637 | कोई बदलाव नहीं | ₹ 14,335 | कोई बदलाव नहीं |
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट सोने का भाव 1,11,780 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,36,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,630 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। चेन्नई में 18 कैरेट सोना 1,15,690 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है जो प्रमुख शहरों में सबसे अधिक है। वहीं अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
| शहर | 18 कैरेट सोना (₹) | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) |
| दिल्ली | ₹ 1,11,780 | ₹ 1,36,590 | ₹ 1,49,000 |
| मुंबई | ₹ 1,11,630 | ₹ 1,36,440 | ₹ 1,48,850 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,11,680 | ₹ 1,36,490 | ₹ 1,48,900 |
| चेन्नई | ₹ 1,15,690 | ₹ 1,37,990 | ₹ 1,50,540 |
| कोलकाता | ₹ 1,11,630 | ₹ 1,36,440 | ₹ 1,48,850 |
| हैदराबाद | ₹ 1,11,630 | ₹ 1,36,440 | ₹ 1,48,850 |
| जयपुर | ₹ 1,11,780 | ₹ 1,36,590 | ₹ 1,49,000 |
| भोपाल | ₹ 1,11,680 | ₹ 1,36,490 | ₹ 1,48,900 |
| लखनऊ | ₹ 1,11,780 | ₹ 1,36,590 | ₹ 1,49,000 |
| चंडीगढ़ | ₹ 1,11,780 | ₹ 1,36,590 | ₹ 1,49,000 |
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 11 जून की सुबह चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 63.87 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के पार कर चुका है और फिलहाल करीब 94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिली है। डॉलर मजबूत होने पर आमतौर पर सोने की मांग कमजोर पड़ती है क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश के अन्य विकल्पों की ओर रुख करने लगते हैं।