टीसीएस ने देश के पहले ओरेकल एआई डेटा प्लेटफॉर्म लैब की शुरुआत की

टीसीएस ने देश के पहले ओरेकल एआई डेटा प्लेटफॉर्म लैब की शुरुआत की

टीसीएस ने देश के पहले ओरेकल एआई डेटा प्लेटफॉर्म लैब की शुरुआत की
Modified Date: June 12, 2026 / 06:27 pm IST
Published Date: June 12, 2026 6:27 pm IST

कोलकाता, 12 जून (भाषा) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शुक्रवार को यहां भारत का पहला ‘ओरेकल एआई डेटा प्लेटफॉर्म लैब’ और ‘उत्कृष्टता केंद्र’ (सीओई) शुरू किया। इसका उद्देश्य उद्यमों को कृत्रिम मेधा (एआई) अपनाने और डेटा-आधारित बदलाव की प्रक्रिया तेज करने में मदद करना है।

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने एक बयान में कहा कि कोलकाता स्थित डेल्टा पार्क लॉर्ड्स में इस केंद्र की शुरुआत ओरेकल के साथ मिलकर की गई है। यह ग्राहकों को बिखरे हुए डेटा सिस्टम, धीमी विश्लेषण प्रक्रिया, एआई के सीमित विस्तार और परिचालन अक्षमताओं जैसी चुनौतियों से निपटने में मदद करेगा।

टीसीएस ने कहा कि यह प्रयोगशाला ओरेकल एआई डेटा मंच का उपयोग करेगी, जिसमें ओरेकल क्लाउड अवसंरचना, ओरेकल स्वायत्त एआई डेटाबेस और ओसीआई उद्यम एआई जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, कंपनी अगले तीन वर्षों में देश के चार अन्य शहरों में भी इसी तरह की प्रयोगशाला और उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है।

टीसीएस के उपाध्यक्ष एवं वैश्विक प्रमुख (ओरेकल प्रैक्टिस) सुदीप्तो राय ने कहा, ‘‘इस सुविधा को अवधारणा से लेकर प्रयोग और फिर बड़े पैमाने पर लागू करने तक के सफ़र को तेज़ करने के लिए तैयार किया गया है।’’

ओरेकल इंडिया के गठबंधन एवं चैनल प्रौद्योगिकी प्रमुख अरविंद मेहरा ने कहा कि यह पहल ग्राहकों को एआई-आधारित अंतर्दृष्टि और एआई के ज़रिए डेटा को कारोबारी नतीजों में बदलने में मदद करेगी।

भाषा यासिर प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में