Mahua Moitra on Rebel TMC MP: ‘भाजपा को समर्थन देने वाले सांसद गद्दार.. हिम्मत हो तो इस्तीफ़ा देकर फिर से चुनाव लड़े’.. धुर मोदी विरोधी इस महिला नेत्री ने दी खुली चुनौती, आप भी पढ़ें

Mahua Moitra on Rebel TMC MP: महुआ मोइत्रा ने बागी टीएमसी सांसदों को गद्दार बताते हुए इस्तीफा देकर भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने की चुनौती दी।

Mahua Moitra on Rebel TMC MP: ‘भाजपा को समर्थन देने वाले सांसद गद्दार.. हिम्मत हो तो इस्तीफ़ा देकर फिर से चुनाव लड़े’.. धुर मोदी विरोधी इस महिला नेत्री ने दी खुली चुनौती, आप भी पढ़ें

Mahua Moitra on Rebel TMC MP || Image- mahuamoitra_fansclub FILE

Modified Date: June 12, 2026 / 04:47 pm IST
Published Date: June 12, 2026 4:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महुआ मोइत्रा ने बागी टीएमसी सांसदों को गद्दार करार दिया।
  • भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी।
  • 19 सांसदों के अलग गुट बनने से टीएमसी में बढ़ा संकट।

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी ही पार्टी के बागी सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बागियों को ‘गद्दार’ करार देते हुए चुनौती दी कि वे सांसद पद से इस्तीफा दें और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ें। (Mahua Moitra on Rebel TMC MP) महुआ ने यह भी कहा कि इन बागी सांसदों को कानून की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह तीखी टिप्पणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

“TMC के गद्दार विधायकों को कानून नहीं पता” : महुआ मोइत्रा

महुआ मोइत्रा ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, “TMC के गद्दार विधायकों (यहां उनका मतलब सांसदों से था) को कानून नहीं पता। 2003 के 91वें संविधान संशोधन ने ‘विभाजन’ या ‘विशेष समूह’ वाले नियम को खत्म कर दिया है। सांसदों की संख्या यहां कोई मायने नहीं रखती। नियम यह है कि मूल राजनीतिक पार्टी के दो-तिहाई (2/3) सदस्य किसी दूसरी पार्टी में विलय करें। इन 19 गद्दारों को इस्तीफा देकर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहिए।”

महुआ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब तृणमूल कांग्रेस के 19 बागी सांसदों ने लोकसभा में अपने लिए अलग बैठने की जगह की मांग की है। (Mahua Moitra on Rebel TMC MP) इन अटकलों को भी हवा मिल रही है कि ये बागी सांसद बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) को अपना समर्थन दे सकते हैं।

सायनी घोष ने भी कर दी है बगावत

इस बागी खेमे का नेतृत्व पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता ऋतब्रत बनर्जी कर रहे हैं। उनके गुट का दावा है कि उनके पास 19 लोकसभा सांसदों और 64 विधायकों का समर्थन है। हाल ही में, इन 19 सांसदों की एक लिस्ट लोकसभा स्पीकर को सौंपकर अलग सीटों की मांग की गई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले इस बागी गुट में शताब्दी रॉय, बापी हलदर, शर्मिता सरकार, प्रसून बंदोपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार माल, अरूप चक्रबर्ती, रचना बनर्जी, सायनी घोष, खलीलुर रहमान, (Mahua Moitra on Rebel TMC MP) अबू ताहेर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मालिया और पार्थ भौमिक जैसे सांसद शामिल हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस राज्यसभा में भी मुश्किलों का सामना कर रही है। हाल ही में पार्टी के तीन राज्यसभा सांसदों- सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रे और प्रकाश चिक बराइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:

पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा

बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की

ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown