Tata Car Price Hike: TATA Motors की गाड़ियां होने वाली हैं महंगी! इस तारीख से बढ़ेंगे दाम, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमतें

Tata Car Price Hike: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स अपने वाहनों की कीमतों में जल्द ही लगभग 1.5% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अलग होगी। इससे कंपनी की गाड़ियां थोड़ी महंगी हो जाएंगी।

Tata Car Price Hike: TATA Motors की गाड़ियां होने वाली हैं महंगी! इस तारीख से बढ़ेंगे दाम, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमतें

(Tata Car Price Hike/ Image Credit: Tata Motors)

Modified Date: June 12, 2026 / 05:01 pm IST
Published Date: June 12, 2026 4:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ATA Motors 1 जुलाई 2026 से कीमतें बढ़ाएगी।
  • गाड़ियों में अधिकतम 1.5% तक का इजाफा होगा।
  • बढ़ती लागत और महंगाई को वजह बताया गया है।

नई दिल्ली: Tata Car Price Hike: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने घोषणा की है कि वह भारतीय बाजार में अपनी पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। कंपनी के मुताबिक, सभी मॉडलों में अधिकतम 1.5% तक की कीमत बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि हर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से यह बदलाव अलग-अलग होगा।

क्यों बढ़ाई जा रही हैं कीमतें?

कंपनी ने बताया है कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी और लगातार बढ़ती महंगाई इस फैसले की मुख्य वजह है। बढ़ते खर्च का असर कम करने के लिए कीमतों में यह बदलाव किया जा रहा है। TATA Motors ने यह भी कहा है कि वह बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा खुद वहन कर रही है ताकि ग्राहकों पर पूरा बोझ न पड़े।

मॉडल और EV लाइनअप पर असर

कीमतों में यह बदलाव कंपनी की पूरी रेंज पर लागू होगा। जिसमें इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक वाहन दोनों शामिल हैं। कंपनी की लाइनअप में Tiago, Tigor, Punch, Nexon और Sierra जैसे मॉडल शामिल हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों में Punch EV, Nexon EV और Harrier EV भी आते हैं। साथ ही कंपनी जल्द ही Sierra EV लॉन्च करने की तैयारी में है।

ऑटो इंडस्ट्री में भी बढ़ रहे दाम

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पूरी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री लागत और करेंसी उतार-चढ़ाव से प्रभावित है। इससे पहले भी BMW India, Mercedes-Benz, Maruti Suzuki, Hyundai और Nissan जैसी कंपनियां अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा चुकी हैं। Maruti Suzuki ने हाल ही में अपनी कारों के दाम में 30,000 रुपये बढ़ोतरी की थी जो 1 जून से लागू हो चुकी है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।