भारतीय चाय संघ ने सब्सिडी योजना जारी रखने, बकाया भुगतान की मांग की

भारतीय चाय संघ ने सब्सिडी योजना जारी रखने, बकाया भुगतान की मांग की

भारतीय चाय संघ ने सब्सिडी योजना जारी रखने, बकाया भुगतान की मांग की
Modified Date: July 8, 2026 / 09:13 pm IST
Published Date: July 8, 2026 9:13 pm IST

गुवाहाटी, आठ जुलाई (भाषा) भारतीय चाय संघ (टीएआई) ने असम सरकार से आगामी बजट में चाय क्षेत्र के लिए दी जा रही विभिन्न सब्सिडी एवं प्रोत्साहन योजनाएं जारी रखने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इन उपायों से राज्य में उद्योग को मदद मिली है।

चाय बागान मालिकों के इस समूह ने चाय कंपनियों को देय और पात्र सब्सिडी तथा अन्य भुगतानों को जल्द जारी करने की भी मांग की।

वित्त वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट से पहले राज्य सरकार को दिए गए एक ज्ञापन में टीएआई ने असम चाय उद्योग विशेष प्रोत्साहन योजना (एटीआईएसआईएस) 2020 को जारी रखने का अनुरोध किया है।

टीएआई ने कहा कि इस योजना से लागत कम करने और ऑर्थोडॉक्स चाय उत्पादन को बनाए रखने में उद्योग को काफी मदद मिली है। इसके चलते 2025 में असम में पारंपरिक तरीके से तैयार चाय का उत्पादन 2024 के मुकाबले करीब 36 प्रतिशत बढ़ा है।

चाय संघ ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह हर वित्त वर्ष के दौरान संबंधित चाय बागानों द्वारा जमा किए गए सभी सही दावों पर विचार करे और उन्हें मंज़ूरी दे।

टीएआई ने राज्य सरकार से यह भी अनुरोध किया कि असम की चाय बनाने वाली इकाइयों को पांच साल के लिए इस्तेमाल की गई बिजली पर दो रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली सब्सिडी का वापसी भुगतान दिया जाए।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में