अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर गिरने का नहीं पड़ेगा कोई असर…

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर गिरने का नहीं पड़ेगा कोई असरः आर के सिंह

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर गिरने का नहीं पड़ेगा कोई असर…

Congress leader DB Inamdar passed away

Modified Date: February 2, 2023 / 09:14 pm IST
Published Date: February 2, 2023 8:34 pm IST

नयी दिल्ली ।बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट का स्वच्छ ऊर्जा विकास पर असर पड़ने की आशंका को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के पास इस क्षेत्र में ऐसी कई बड़ी कंपनियां हैं। स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र पर अडाणी समूह के शेयर गिरने के प्रभाव के बारे में पूछने पर सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमारे पास दुनिया की सबसे मजबूत नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता है। इसका मतलब है कि हमारे पास वैश्विक स्तर की 15-16 बड़ी कंपनियां हैं। इससे हम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हमारे पास कई बड़ी कंपनियां हैं और उनमें से कुछ दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनियां हैं।”

तबादलों का दौर जारी! प्रदेश में हुए 5 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें पूरी सूची

सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दल अडाणी समूह के खिलाफ लगे धोखाधड़ी के आरोपों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर गिरने के मामले की जांच एक संयुक्त समित से कराने की मांग की है।अडाणी समूह के शेयरों में भारी गिरने से उसमें भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और सरकारी बैंकों के लगाए पैसे पर खतरा मंडराने लगा है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वापसी करेगा ये धाकड़ खिलाड़ी, दहशत में आए ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर 

न्यूयॉर्क की एक निवेश शोध फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह पर वित्तीय और लेनदेन संबंधी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पिछले हफ्ते उसकी रिपोर्ट आने के बाद समूह के शेयरों में भारी गिरावट हुई है और अब तक उसे 100 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। हालांकि अडाणी समूह ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसने सभी नियमों का पालन किया है। उसने शोध फर्म की रिपोर्ट को आधारहीन बताया है।

‘राम मंदिर कोई राष्ट्रीय मंदिर नहीं…इसका कोई संवैधानिक महत्व नहीं है’ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

 


लेखक के बारे में