सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 1.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 1.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 1.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Modified Date: August 9, 2026 / 10:22 am IST
Published Date: August 9, 2026 10:22 am IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1.43 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सबसे अधिक लाभ हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 404.53 अंक यानी 0.51 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एनएसई का निफ्टी 187.05 अंक यानी 0.76 प्रतिशत के लाभ में रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और लार्सन एंड टुब्रो के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 1.23 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 63,922.03 करोड़ रुपये बढ़कर 10,11,721.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 32,816.4 करोड़ रुपये बढ़कर 18,01,925.19 करोड़ रुपये रहा। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 31,875.35 करोड़ रुपये बढ़कर 8,87,770.13 करोड़ रुपये रही।

लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण 14,637.76 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,482.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में 40,543.23 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 4,96,891.82 करोड़ रुपये पर आ गया।

बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 37,168.96 करोड़ रुपये घटकर 6,73,648.55 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 24,183.16 करोड़ रुपये घटकर 11,27,967.47 करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 9,507.67 करोड़ रुपये घटकर 10,20,370.63 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 7,581.65 करोड़ रुपये घटकर 12,22,423.98 करोड़ रुपये पर आ गई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 4,793.16 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,88,808.97 करोड़ रुपये पर आ गया।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में