LPG Cylinder Price Today : गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का भाव! राजधानी से पटना तक कितनी है LPG की कीमत?

देशभर में 9 अगस्त 2026 को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं LPG उपभोक्ताओं के लिए 16 अगस्त तक e-KYC पूरा करने की डेडलाइन बताई गई है। जानें दिल्ली, मुंबई, भोपाल समेत प्रमुख शहरों में 14.2 और 19 किलो के सिलेंडर के दाम।

LPG Cylinder Price Today : गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का भाव! राजधानी से पटना तक कितनी है LPG की कीमत?

LPG Cylinder Price Today

Modified Date: August 9, 2026 / 10:05 am IST
Published Date: August 9, 2026 9:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • 9 अगस्त को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं।
  • 16 अगस्त तक LPG उपभोक्ताओं को e-KYC पूरा करने की बात कही गई है।
  • 1 अगस्त को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹202 तक की कटौती की गई थी।

नई दिल्ली :LPG Cylinder Price Today :  देश भर में आज 9 अगस्त को एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। गौरतलब है कि बीते 1 अगस्त को हुई मासिक समीक्षा में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 202 रुपये तक की भारी कटौती की गई थी, जिससे त्योहारी सीजन से पहले होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को बड़ी राहत मिली थी।

शहरवार LPG सिलेंडर की कीमतें

शहर 19 KG कमर्शियल सिलेंडर 14.2 KG घरेलू सिलेंडर
दिल्ली ₹1,728.00 ₹942.00
मुंबई ₹1,683.00 ₹941.50
कोलकाता ₹1,872.50 ₹968.00
हैदराबाद ₹1,951.00 ₹997.00
लखनऊ ₹1,841.50 ₹979.50
चेन्नई ₹1,891.50 ₹957.50
नोएडा/गाजियाबाद ₹1,728.00 ₹939.50

e-KYC करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त

इसके साथ ही सरकार और तेल कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC पूरा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तय की है। LPG Cylinder अगर उपभोक्ता 16 अगस्त की डेडलाइन से पहले e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उन्हें भविष्य में सिलेंडर बुकिंग और अन्य सुविधाओं में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

क्या हो अगर नहीं होगा e-KYC ?

e-KYC न होने पर एलपीजी कनेक्शन को अस्थायी रूप से निलंबित किया जा सकता है, जिससे नया सिलेंडर बुक नहीं हो पाएगा। Lpg Cylinder Latest Price इसके अलावा, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) या सामान्य रीफिल पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी तुरंत रोक दी जाएगी। सरकार के अनुसार यह स्क्रीनिंग कमर्शियल सिलेंडरों की अवैध री-सेलिंग रोकने और डुप्लीकेट या फर्जी कनेक्शनों की पहचान करने के लिए अनिवार्य की गई है।

कैसे करे e-KYC ?

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए e-KYC की यह प्रक्रिया बेहद आसान है और इसे 16 अगस्त से पहले घर बैठे ही ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। इसके लिए उपभोक्ता को अपने गैस प्रोवाइडर का ऑफिशियल ऐप डाउनलोड कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा। इसके बाद ऐप में ‘e-KYC’ या ‘आधार वेरिफिकेशन’ ऑप्शन चुनकर फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए आसानी से फॉर्म सबमिट किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.