सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 92,995 करोड़ रुपये बढ़ा

Ads

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 92,995 करोड़ रुपये बढ़ा

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 01:27 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 01:27 PM IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) पिछले सप्ताह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 92,995.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल को हुआ।

समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 194.52 अंक यानी 0.25 प्रतिशत और एनएसई का निफ्टी 63.95 अंक यानी 0.26 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में 49,294.13 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 35,808.09 करोड़ रुपये बढ़कर 12,69,454.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 34,896.92 करोड़ रुपये बढ़कर 11,98,774.22 करोड़ रुपये हो गया।

एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 16,065.50 करोड़ रुपये बढ़कर 5,60,205.05 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 6,224.97 करोड़ रुपये बढ़कर 17,71,206.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया ।

इसके विपरीत, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 12,088.65 करोड़ रुपये घटकर 5,04,997.65 करोड़ रुपये रह गया।

एलएंडटी का मूल्यांकन 11,040 .23 करोड़ रुपये घटकर 5,42,938.40 करोड़ रुपये पर आ गया।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 8,574.87 करोड़ रुपये घटकर 7,48,600.40 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 7,813.58 करोड़ रुपये घटकर 6,35,327.78 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का 6,315.32 करोड़ रुपये घटकर 10,05,379.71 करोड़ रुपये और एसबीआई का 3,461.48 करोड़ रुपये घटकर 9,56,430.44 करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलआईसी, एलएंडटी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय योगेश

योगेश