Sagar Jahrili Sharab Death News: बिहार के बाद अब यहां जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, मचा हड़कंप, कई शराब दुकानें सील

Ads

Sagar Jahrili Sharab Death News: बिहार के बाद अब यहां जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, मचा हड़कंप, कई शराब दुकानें सील

  • Reported By: Nafees Khan

    ,
  •  
  • Publish Date - September 6, 2026 / 10:19 AM IST,
    Updated On - September 6, 2026 / 11:21 AM IST

Sagar Jahrili Sharab Death News: बिहार के बाद अब यहां जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, मचा हड़कंप, कई शराब दुकानें सील /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • सागर के बंडा क्षेत्र में 9 लोगों की संदिग्ध मौत
  • शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई
  • जहरीली शराब की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सागर। Sagar Jahrili Sharab Death News: सागर जिले (Sagar News) के बंडा विकासखंड में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब चार गांवों में रहने वाले 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  सभी के शव बंडा सिविल अस्पताल लाए गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं 25 से ज्यादा लोग जिला अस्पताल रेफर किए गए हैं। शुरुआती जानकारी में मौत का कारण जहरीली शराब (MP Liquor Death) पीना बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वही, मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है।

 

इलाके की पांच शराब दुकानें सील (MP Poisonous Liquor Case)

Sagar Jahrili Sharab Death News इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गई है और इलाके की पांच शराब दुकानें सील कर दी गई है।  जानकारी के मुताबिक शनिवार रात घूघर, नौराज, बराज और आसपास के गांवों में रहने वाले कुछ लोगों ने शराब का सेवन किया था। शराब पीने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया पुलिस एवं प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल और अस्पताल की स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम में खुलेगा रहस्य ( MP Liquor Death)

Sagar Jahrili Sharab Death News पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस शराब के सेवन से लेकर मौत की परिस्थितियों तक हर पहलू की जांच कर रही है। साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

 

 

बिहार में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत

वहीं हाल ही में बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया था। पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। अब ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है।

 

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में कितने लोगों की संदिग्ध मौत हुई है?

सागर जिले के बंडा क्षेत्र में 14 लोगों की संदिग्ध मौत की जानकारी सामने आई है।

क्या जहरीली शराब से हुई मौत की पुष्टि हो गई है?

नहीं। शुरुआती तौर पर जहरीली शराब की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।

घटना कहां हुई है?

यह मामला सागर जिले के बंडा विकासखंड के घूघर, नौराज, बराज और आसपास के गांवों से जुड़ा बताया गया है।

क्या मृतकों की संख्या बढ़ सकती है?

हां, प्रशासन के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया गया है।

पुलिस इस मामले में क्या कर रही है?

पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और शराब के सेवन समेत मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।