सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 88,678 करोड़ रुपये बढ़ा

Ads

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 88,678 करोड़ रुपये बढ़ा

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 12:24 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 12:24 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) कम कारोबारी सत्रों वाले बीते सप्ताह में शेयर बाजार में सीमित बढ़त के बीच देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से₹88,678.10 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 297.57 अंक यानी 0.38 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 42.90 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 29,588.75 करोड़ रुपये बढ़कर 9,95,610.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 24,718.30 करोड़ रुपये बढ़कर₹12,25,981.44 करोड़ रुपये हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 12,043.96 करोड़ रुपये बढ़कर 17,83,926.92 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का₹11,580.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,10,081.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एसबीआई का बाजार मूल्यांकन₹9,322.93 करोड़ रुपये बढ़कर 9,64,738 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो का 1,423.88 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,550.83 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण₹35,615.21 करोड़ रुपये घटकर 11,27,348.09 करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह एलआईसी की बाजार हैसियत 21,188.74 करोड़ रुपये घटकर 5,35,537.56 करोड़ रुपये पर आ गई। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 11,143.71 करोड़ रुपये घटकर 7,58,206.42 रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण₹5,321.83 करोड़ रुपये घटकर 5,10,624.92 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा। भाषा अजय अजय

अजय