रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे मजबूत होकर 95.34 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे मजबूत होकर 95.34 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 09:59 AM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 09:59 AM IST

मुंबई, चार अगस्त (भाषा) रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सपाट खुला और तीन पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.34 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की अपेक्षाकृत कम कीमतों और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से आयातकों की डॉलर की मांग पर असर पड़ा। अब बाजार की नजर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले और इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिका के प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.35 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में 95.34 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव की तुलना में तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.37 पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत चढ़कर 99.99 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 97 अंक चढ़कर 78,736.20 अंक पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 173.95 अंक टूटकर 24,600.35 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.73 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। हालांकि, यह जुलाई में 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर के उच्च स्तर की तुलना में काफी नीचे है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 922.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका