Petrol Diesel Price Today 04 August 2026: पेट्रोल 4.08 और डीजल 2.24 रुपए प्रति लीटर सस्ता, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद वाहन मालिकों के आए अच्छे दिन, जानिए अब क्या है ईंधन का रेट

Ads

Petrol Diesel Price Today 04 August 2026: पेट्रोल 4.08 और डीजल 2.24 रुपए प्रति लीटर सस्ता, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद वाहन मालिकों के आए अच्छे दिन, जानिए अब क्या है ईंधन का रेट

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 08:53 AM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 08:54 AM IST

Petrol Diesel Price Today 04 August 2026: पेट्रोल 4.08 और डीजल 2.24 रुपए प्रति लीटर सस्ता, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद वाहन मालिकों के आए अच्छे दिन, जानिए अब क्या है ईंधन का रेट /Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल 4.08 रुपये प्रति लीटर सस्ता
  • डीजल 2.45 रुपये प्रति लीटर सस्ता
  • लगातार बढ़ोतरी के बाद ईंधन कीमतों में राहत

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 04 August 2026:  लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की कीमत के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 4 रुपए तक कटौती करने का फैसला लिया है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट आज ही लागू कर दिए गए हैं। सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगी। बता दें कि इससे पहले पिछले एक हफ्ते में डीजल की कीमतों में 20 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। तो चलिए जानते हैं कि दाम कम होने के बाद आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?

पेट्रोल 4.08 और डीजल 2.45 रुपए सस्ता

Petrol Diesel Price Today 04 August 2026:  दरअसल पाकिस्तान ऊर्जा मंत्रालय के पेट्रोलियम डिवीज़न की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती किए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आज पेट्रोल की कीमत में 4.08 रुपए और डीजल के दाम में 2.45 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। ईंधन की कीमतों में कमी आने के बाद अब यहां पेट्रोल 331.95 और डीजल 389.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को भी सरकार ने पेट्रोल और HSD की कीमतों में क्रमशः 0.12 रुपए और 0.66 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी।

ईंधन पुरानी कीमत नई कीमत बदलाव
पेट्रोल (Motor Spirit) 336.03 331.95 ₹4.08 प्रति लीटर सस्ता
हाई स्पीड डीजल (HSD) 392.38 389.93 ₹2.45 प्रति लीटर सस्ता

नेपाल में महंगा हुआ पेट्रोल डीजल

दूसरी ओर नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है। जबकि डीजल और केरोसिन 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। हालांकि पेट्रोल-डीजल और केरोसिन के नए दाम 18 अगस्त से लागू किए जाएंगे। इस संबंध में नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से निर्देश जारी कर दिया गया है। वहीं, कीमतें बढ़ने के बाद पेट्रोल 200 रुपए लीटर हो गया है। इसी तरह, डीज़ल और केरोसिन की कीमत 200 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।

भारत में नहीं हुआ कीमतों में कोई बदलाव

भारतीय तेल कंपनियों ने देश भर में पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव 25 मई को हुआ था। उस समय तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में करीब 7.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में करीब 7.60 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितनी कटौती की गई है?

पेट्रोल की कीमत 4.08 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 2.45 रुपये प्रति लीटर घटाई गई है।

नई पेट्रोल-डीजल कीमतें क्या हैं?

कटौती के बाद पेट्रोल 331.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 389.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

क्या भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बदले हैं?

नहीं। भारतीय तेल कंपनियों ने आज जारी नई दरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

नेपाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या बदलाव हुआ है?

नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल/केरोसिन 2 रुपये प्रति लीटर महंगा किया है। नई दरें 18 अगस्त से लागू होंगी।

पाकिस्तान में इससे पहले भी ईंधन कीमतों में बदलाव हुआ था?

हाँ। इससे पहले सरकार ने पेट्रोल 0.12 रुपये और हाई स्पीड डीजल 0.66 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया था।