LPG Home Delivery News: आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ब्लिंकिट से मिलेगा गैस सिलेंडर, महज कुछ ही मिनटों में होगी होम डिलीवरी, जानिए कितनी होगी कीमत

Ads

LPG Home Delivery News: आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ब्लिंकिट से मिलेगा गैस सिलेंडर, महज कुछ ही मिनटों में होगी होम डिलीवरी, जानिए कितनी होगी कीमत

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 09:38 AM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 10:29 AM IST

LPG Home Delivery News: आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ब्लिंकिट से मिलेगा गैस सिलेंडर, महज कुछ ही मिनटों में होगी होम डिलीवरी, जानिए कितनी होगी कीमत /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • भोपाल में Blinkit के जरिए 10 किलो FTL LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी शुरू
  • ऑर्डर के करीब 10 मिनट में सिलेंडर पहुंचाने का दावा
  • किरायेदारों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा सबसे अधिक फायदा

भोपाल। LPG Home Delivery News: देश में गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग और महंगाई के बीच उपभोक्ताओं के लिए एक राहतभरी खबर है, गैस कंपनियों ने आम जनता के लिए 10 किलो का एलपीजी सिलेंडर लॉन्च कर दिया है। बताया जा रहा है कि एमपी की राजधानी भोपाल में आज से 10 किलो के एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा शुरू हो गई है। अब उपभोक्ता ब्लिंकिट (Blinkit Gas Cylinder) के जरिए घर बैठे सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि महज 10 मिनट में सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी।

आपको बता दें कि शनिवार से इंदौर, गुरुग्राम, पुणे और कोयंबटूर में 10 किलोग्राम का ‘फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL)’ सिलिंडर उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं अब भोपाल में भी इसकी डिलीवरी (Bhopal LPG News) शुरू कर दी गई है। आज से ब्लिंकिट के जरिए घर बैठे सिलेंडर की डिलीवरी होगी। फिलहाल इस सेवा की शुरुआत शहर की तीन गैस एजेंसियों और चुनिंदा इलाकों से की गई है, जल्द विस्तार भी किया जाएगा। इंडियन ऑयल के अधिकारियों के अनुसार, यह सेवा पूरे देश में 30 अक्टूबर तक लागू कर दी जाएगी।

जानिए कितनी है कीमत?

LPG Home Delivery News इस योजना का लाभ मुख्य रूप से किराए पर रहने वाले परिवार, पढ़ाई कर रहे छात्र, अक्सर शहर बदलने वाले नौकरीपेशा लोग और छोटे व्यापारी शामिल हैं। 10 किलो के एलपीजी सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी राशि 3,186 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि प्रति रिफिल की कीमत 1,550 रुपये होगी।

सामान्य सिलेंडर से होगा महंगा

LPG Home Delivery News नियमित कनेक्शन वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर (जिसकी रीफिलिंग लगभग 676.50 रुपये में होती है) की तुलना में यह FTL सिलेंडर करीब 1000 रुपये अधिक महंगा है।

ये भी पढ़ें

10 किलो LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी कहां शुरू हुई है?

भोपाल में Blinkit के माध्यम से 10 किलो FTL LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा शुरू की गई है।

10 किलो LPG सिलेंडर की कीमत कितनी है?

इसकी सिक्योरिटी राशि ₹3,186 है, जबकि एक रिफिल की कीमत ₹1,550 निर्धारित की गई है।

इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा किसे मिलेगा?

किरायेदार, छात्र, नौकरीपेशा लोग और छोटे व्यापारी इस सेवा से सबसे अधिक लाभान्वित होंगे।

क्या यह सिलेंडर सामान्य घरेलू सिलेंडर से सस्ता है?

नहीं। यह नियमित 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की तुलना में महंगा है।

क्या यह सेवा पूरे देश में शुरू हो गई है?

फिलहाल यह चुनिंदा शहरों में शुरू हुई है। इंडियन ऑयल के अनुसार, इसे चरणबद्ध तरीके से देशभर में विस्तारित किया जाएगा।