Upcoming IPO 2023 : इस साल मिलेगा बंपर कमाई का मौका..! ये 5 बड़ी कंपनियां ला रही आईपीओ

Upcoming IPO 2023 : नए साल में कई नए आईपीओ लाइनअप में हैं। इनका इंतजार निवेशकों को बेसब्री से हैं। 5 बड़े आईपीओ की राह लोग काफी समय से देख रहे हैं। इस साल आखिरकार ये कंपनियां निवेशकों को खुश होने का मौका देने जा रही है।

Upcoming IPO 2023 : इस साल मिलेगा बंपर कमाई का मौका..! ये 5 बड़ी कंपनियां ला रही आईपीओ

This year many big companies like Oyo, Byju, Go First, Swiggy, Mamaearth are planning to bring IPO

Modified Date: January 4, 2023 / 03:06 pm IST
Published Date: January 4, 2023 3:06 pm IST

नई दिल्ली। Upcoming IPO 2023: IPO शेयर बाजार में कमाई का एक शानदार मौका लाते हैं। इसमें आपके हाथ अगर अच्छे शेयर लग गए तो बहुत कम समय में ही आप पर धनवर्षा हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी आने वाले दिनों में शेयर मार्केट में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो यह साल आपको बंपर मुनाफा कमा के दे सकता है। आईपीओ ने निवेशकों को मोटा फायदा कराया है। आईपीओ के जरिए आप अपने पैसे को कुछ ही दिनों में दोगुना कर सकते हैं।

Viral Video: छत पर भाभी ने कर दिया ऐसा कांड, कारनामा देख खुली की खुली रह गईं पड़ोसियों की आंखें

Upcoming IPO 2023: इस साल ये बड़ी कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही –

ओयो (Oyo IPO)

इस साल ओयो अपना आईपीओ लाने का प्लान बना रही है। कंपनी के बिजनेस की बात करें, तो इस समय ओयो के अंतर्गत करीब डेढ़ लाख से भी ज्यादा होटल चल रहे हैं। यह होटल 35 देशों में 40 से भी ज्यादा उत्पादों के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अनाज को लेकर केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, बयान जारी कर कही ये बड़ी बात

बायजू (Byju’s IPO)

बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा देने वाली कंपनी भी मार्केट में लिस्टिंग की योजन बना रहे हैं। कंपनी के पास में इस समय 5 करोड़ से भी ज्यादा स्टूडेंट हैं। यह इस साल के सबसे बड़े आईपीओ में से एक हो सकता है।

गो फर्स्ट (Go first IPO)

इसके अलावा घरेलू एयरलाइन भी अपना आईपीओ लेकर आने का प्लान बना रही है। कंपनी आईपीओ के माध्यम से करीब 3600 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बना रही है। इस समय कंपनी के पास करीब 57 विमान है।

FD Scheme: नए साल पर इस बैंक ने निकाली धमाकेदार FD स्कीम, निवेश करने पर मिलेगा जबरदस्त ब्याज

स्विगी (Swiggy IPO)

जोमैटो के बाद स्विगी भी आईपीओ लाने का प्लान बना रही है। कंपनी का इस समय500 से ज्यादा शहरों में कारोबार है। कंपनी के पास इस समय 1.50 लाख रेस्टोरेंट जुड़े हुए हैं। पिछले 3 सालों में कंपनी के राजस्व में बंपर इजाफा हुआ है।

LIC scheme : LIC की इस पॉलिसी में हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, बस करने होंगे ये जरूरी काम

मामाअर्थ (Mamaearth IPO)

ब्यूटी ब्रांड मामाअर्थ भी बाजार में लिस्टिंग की योजना बना रही है। इसका आईपीओ भी इस साल आ सकता है। कंपनी ने पिछले 3 सालों में 105 फीसदी सीजीआर का इजाफा किया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में