टार्क का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 1.61 करोड़ रुपये पर
टार्क का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 1.61 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी टार्क लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.61 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 104.56 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
टार्क लिमिटेड ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चौथी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 300.01 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 2024-25 की समान तिमाही में 13.89 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 19.03 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि 2024-25 में उसे 231.28 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
समीक्षाधीन वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय बढ़कर 671.78 करोड़ रुपये रही, जो 2024-25 में 38.88 करोड़ रुपये थी।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


