CG Weather Update Today: राजधानी समेत कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफ़ान के साथ हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

CG Weather Update Today: राजधानी समेत कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफ़ान के साथ हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update Today | Photo Credit: AI


Reported By: Prachi Pandey,
Modified Date: May 30, 2026 / 08:08 pm IST
Published Date: May 30, 2026 7:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बदला मौसम का मिजाज।
  • रायपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी।
  • मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट।

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी में बीते कुछ दिनों से लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब अचानक से मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बताया जा रहा है कि, राजधानी रायपुर के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश शुरू हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राजधानी समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी समेत आसपास के जिलों और बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। (CG Weather Update Today) मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में प्रदेश के कई स्थानों पर तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

जनता को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

CG Weather Update Today: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राजधानी रायपुर नौतपा लगने के बाद से ही आसमान से आग बरस रही है। राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों बढ़ा दी थी। वहीं आज मौसम के बदलने से राजधानी और आस-पास के इलाके की जनता को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.