Attack on Abhishek Banerjee: भतीजे अभिषेक पर हुआ हमला तो भड़की ममता बनर्जी, घटना को लेकर कह दी ये बड़ी बात, जानें पूर्व सीएम ने किस पर लगाया आरोप
Attack on Abhishek Banerjee: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
Attack on Abhishek Banerjee | Photo Credit: @MamataOfficial
- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
- ममता बनर्जी ने इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।
- ममता बनर्जी ने एक पोस्ट में कहा - शासक हत्यारे बन गए हैं, भाजपा को शर्म आनी चाहिए।
Attack on Abhishek Banerjee: कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को सोनारपुर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ है।
अभिषेक पर हमले को लेकर पुलिस का बयान
पुलिस के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर इलाके में गए थे, (Attack on Abhishek Banerjee) जहां स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की। अज्ञात लोगों ने सांसद पर पत्थर, जूते व अंडे फेंके और उन्हें लात-घूंसे मारने की कोशिश भी की। लोग अभिषेक को देखकर ‘चोर-चोर’ के नारे लगा रहे थे।
भाजपा को शर्म आनी चाहिए: ममता
Attack on Abhishek Banerjee: ममता बनर्जी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर कहा, “शासक हत्यारे बन गए हैं, भाजपा को शर्म आनी चाहिए।” कथित हमले का वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी आई। वीडियो में प्रदर्शनकारी तृणमूल महासचिव को निशाना बनाते दिख रहे हैं। तृणमूल नेताओं ने आरोप लगाया कि यह घटना राजनीतिक रूप से प्रेरित थी। (Attack on Abhishek Banerjee) उन्होंने भाजपा पर अभिषेक बनर्जी की यात्रा को बाधित करने के लिए इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया।
RULERS BECAME KILLERS- shame on you BJP https://t.co/DHNsnDAc9a
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 30, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Raipur Teacher Body found: रायपुर में क्षत-विक्षत हालत में मिली शिक्षक की लाश, मंजर देख कांप गए लोग, हत्या या फिर कुछ और… जांच में जुटी पुलिस
- CG Weather Update Today: राजधानी समेत कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफ़ान के साथ हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- Attack on Abhishek Banerjee Video: आखिर कौन करना चाहता है ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की हत्या?.. सुरक्षा हटाने पर TMC ने उठायें सवाल, किया ये बड़ा दावा

Facebook


