टीआरए ने चाय की पत्तियों में कीटनाशकों का पता लगाने के लिए किट उतारी
टीआरए ने चाय की पत्तियों में कीटनाशकों का पता लगाने के लिए किट उतारी
कोलकाता, 15 जुलाई (भाषा) चाय उद्योग के वैज्ञानिक विकास के लिए स्थापित संस्था चाय अनुसंधान संघ (टीआरए) ने सोमवार को कहा कि हरी पत्तियों में अस्वीकृत कीटनाशकों का पता लगाने के लिए एक उपकरण तैयार किया गया है।
टीआरए सचिव और प्रमुख अधिकारी जॉयदीप फुकन ने कहा कि परीक्षण ‘किट’ उत्पादकों को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मानदंडों का अनुपालन करने में मदद करेगी, जो अभी लागू हैं।
चाय के लिए ‘रैपिड टेस्टिंग किट’ (तत्काल जांच उपकरण)- एसीएलआईवीआईए, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और कृत्रिम मेधा (एआई) का उपयोग करने वाला एक अभिनव उपकरण है, जो निर्माण के लिए भेजे जाने से पहले कारखाने में हरी पत्तियों का तुरंत परीक्षण करने की सुविधा प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि संघ ने उपकरण को मान्य करने के लिए पश्चिम बंगाल में इनक्यूबेट किए गए स्टार्टअप आरोग्यम मेडिसॉफ्ट, सीडैक और लक्ष्मी टी के साथ साझेदारी की है।
फुकन ने कहा कि चाय उद्योग की ओर से अस्वीकृत कीटनाशकों का पता लगाने के लिए एक उपकरण के विकास की लगातार मांग की जा रही थी
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


