यात्रा ऑनलाइन के शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

यात्रा ऑनलाइन के शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

यात्रा ऑनलाइन के शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध
Modified Date: September 28, 2023 / 11:17 am IST
Published Date: September 28, 2023 11:17 am IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) यात्रा से जुड़ी कंपनी यात्रा ऑनलाइन के शेयर बृहस्पतिवार को निर्गम मूल्य 142 रुपये से 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ बाजार में सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 8.45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए 130 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 10.28 प्रतिशत गिरकर 127.40 रुपये पर आ गए।

एनएसई पर कंपनी के शेयर ने 10.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 127.50 रुपये पर कारोबार शुरू किया।

शुरुआती कारोबार में कंपनी का बाजारा मूल्यांकन 2,127 करोड़ रुपये रहा।

यात्रा ऑनलाइन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 1.61 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ के तहत 602 करोड़ रुपये के शेयर की ताजा पेशकश की गई, जबकि इसमें 1.21 करोड़ इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

पेशकश के लिए मूल्य दायरा 135-142 रुपये प्रति शेयर है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में