त्रिवेणी इंजीनियरिंग का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत घटकर 167 करोड़ रुपये

Ads

त्रिवेणी इंजीनियरिंग का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत घटकर 167 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 06:16 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 06:16 PM IST

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत घटकर 167.45 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से गन्ने की लागत बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ घटा है।

कंपनी का 2024-25 की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 183 करोड़ रुपये था।

एकीकृत चीनी और एथनॉल उत्पादक कंपनी त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 1,842.15 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 1,934.53 करोड़ रुपये थी।

हालांकि, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 268.71 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 में 243.19 करोड़ रुपये था।

आलोच्य वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय बढ़कर 7,697.03 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 6,865.58 करोड़ रुपये थी।

भाषा योगेश रमण

रमण