Swami Atmanand English Medium School News: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में संविदा भर्तियों पर साय सरकार का बड़ा फैसला.. अब जिला स्तर पर नहीं किया जा सकेगा डाइरेक्ट रिक्रूटमेंट, जानें नया प्रोसेस

Ads

Swami Atmanand English Medium School News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती पर रोक, अब केंद्रीकृत परीक्षा से होगा चयन, जल्द जारी होंगे नियम।

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 04:17 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 04:17 PM IST

Swami Atmanand English Medium School News || Image-AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • आत्मानंद स्कूलों की नई संविदा भर्तियों पर तत्काल रोक।
  • जिला स्तर भर्ती प्रक्रिया में शिकायतों के बाद बड़ा फैसला।
  • अब प्रदेशभर में केंद्रीकृत परीक्षा से होगा शिक्षकों का चयन।

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश भर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में होने वाली शिक्षकों की संविदा भर्ती प्रक्रिया को रोकने का निर्देश जारी किया हैं। (Swami Atmanand English Medium School News) इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जिला कलेक्टरों को पत्र भेज दिया गया है। आदेश में नई भर्तियां नहीं करने और प्रक्रियाधीन भर्तियों को भी रोकने की बात कही गई हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

क्या है इस आदेश की वजह?

दरअसल शिक्षा विभाग को जिला स्तर पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और पारदर्शिता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी कारण डीपीआई ने वर्तमान भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाकर पूरे प्रदेश के लिए केंद्रीकृत भर्ती परीक्षा कराने का निर्णय लिया है, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिले और चयन प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष व पारदर्शी बन सके।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

आत्मानंद स्कूल भर्ती परीक्षा की नई तारीख कब ?

फिलहाल स्कूल शिक्षा विभाग या डीपीआई ने नई भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी नहीं किया है। (Swami Atmanand English Medium School News) हालांकि भर्ती प्रक्रिया को केंद्रीकृत किए जाने के बाद जल्द ही नई परीक्षा तिथि, आवेदन प्रक्रिया और भर्ती नियमों की घोषणा की जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

रक्षा सचिव ने सिंगापुर में ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ और नीदरलैंड के अधिकारियों से मुलाकात की

राबड़ी देवी ने अपना बंगला अन्य मंत्री को आवंटित किये जाने पर कहा, ‘मुझे बलपूर्वक हटाना होगा’

जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं सशस्त्र बल : जनरल उपेंद्र द्विवेदी

पूरी तरह आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है भारत का रक्षा क्षेत्र : राजनाथ सिंह

कोरबा में 35 लाख रूपए की लागत से साल बीज प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की योजना

Q1. स्वामी आत्मानंद स्कूलों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक क्यों लगाई गई है?

Ans: जिला स्तर भर्ती में अनियमितता और पारदर्शिता संबंधी शिकायतों के कारण प्रक्रिया रोकी गई है।

Q2. अब शिक्षकों की भर्ती कैसे की जाएगी?

Ans: पूरे प्रदेश के लिए केंद्रीकृत भर्ती परीक्षा आयोजित कर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Q3. नई भर्ती परीक्षा की तारीख कब घोषित होगी?

Ans: शिक्षा विभाग ने अभी तारीख घोषित नहीं की, जल्द नई अधिसूचना जारी हो सकती है।