ट्रूकॉलर ने झुनझुनवाला को भारतीय परिचालन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

ट्रूकॉलर ने झुनझुनवाला को भारतीय परिचालन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

ट्रूकॉलर ने झुनझुनवाला को भारतीय परिचालन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: March 24, 2021 12:30 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) फोन पर कॉल करने वाली पहचान बताने वाली ऐप ट्रूकॉलर ने ऋषित झुनझुनवाला को अपने भारतीय परिचालन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

झुनझुनवाला अभी ट्रूकॉलर के स्वीडन के स्टॉकहोम के मुख्यालय में कार्यरत हैं। वह अब बेंगलुरु लौटेंगे।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि भारत में झुनझुनवाला कंपनी के कारोबार को आगे बढ़ाने की रणनीति तथा राजस्व वृद्धि के लिए जिम्मेदार होंगे।

वह अभी मुख्य उत्पाद अधिकारी हैं। वह इस जिम्मेदारी को भी संभालते रहेंगे।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में