Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आया नया मोड़, इतने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की गई FIR
Bharat Tiwari Encounter Case: भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में में पुलिस के कई अधिकारियों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
Bharat Tiwari Encounter Case/Image Credit: X Handle
- भरत तिवारी एनकाउंटर केस पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
- भरत तिवारी की मां के शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई।
- भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद से ही बिहार में माहौल गरमाया हुआ है।
Bharat Tiwari Encounter Case: पटना: बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में में पुलिस के कई अधिकारियों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौती गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की पिछले सप्ताह बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी।
भरत की मां ने दर्ज करवाई शिकायत
भोजपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मृतक की मां द्वारा दी गयी शिकायत के आधार पर शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। (Bharat Tiwari Encounter Case) बयान में बताया गया कि प्राथमिकी तत्कालीन जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), तत्कालीन शाहपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) और घटना में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज की गई। तिवारी की मौत के बाद राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए थे।
सरकार ने दिए थे जांच के आदेश
Bharat Tiwari Encounter Case: बिहार सरकार ने शनिवार को इस मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया था। पुलिस के शुरुआती बयान में 16 जून को तिवारी को कथित तौर पर ‘‘मानसिक रूप से अस्वस्थ’’ बताया गया था।
भरत के परिजनों और अन्य लोगों ने हालांकि उन्हें जनसरोकार से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में बताया, जो स्थानीय मुद्दों को प्रशासन के सामने उठाते रहे थे। (Bharat Tiwari Encounter Case) सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित वीडियो में मुठभेड़ से पहले तिवारी को अपना हथियार फेंकते हुए देखा जा सकता है। पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ के बाद बताया था कि भरत तिवारी लगातार पुलिस पर गोलीबारी कर रहे थे, जिसके जवाब में पुलिस ने ‘‘आत्मरक्षा’’ में कार्रवाई की और भरत के पैर में गोली लगी थी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Pune Lohagad Fort Murder Case : सोनम से एक कदम आगे निकली सिया! हैप्पी बर्थडे’ बोलकर किले से दे दिया धक्का,रची ऐसी फ़िल्मी कहानी की पुलिस का भी रह गए दंग
- CG-CBG Policy 2026: कृषि अवशेषों से छत्तीसगढ़ में तैयार होगी ग्रीन एनर्जी, किसानों की बढ़ेगी आय, साय सरकार ने लाई ये शानदार योजना
- Narayanpur Conversion Controversy: छत्तीसगढ़ के इस गांव में अचानक पहुंचे कई पुलिसकर्मी! ग्रामीणों के फरमान से शुरू हुआ नया विवाद, समझाइश के बाद भी नहीं मान रहे लोग

Facebook


