Padma Awards 2026 Ceremony : राष्ट्रपति भवन में सजा सम्मान का दरबार! अलका याग्निक से रोहित शर्मा तक, इन 65 दिग्गजों को मिला पद्म सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित सिविल इन्वेस्टिचर सेरेमनी में 65 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। समारोह में कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा और खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए।

Padma Awards 2026 Ceremony : राष्ट्रपति भवन में सजा सम्मान का दरबार! अलका याग्निक से रोहित शर्मा तक, इन 65 दिग्गजों को मिला पद्म सम्मान

Padma Awards 2026 Ceremony

Modified Date: June 23, 2026 / 08:05 pm IST
Published Date: June 23, 2026 8:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
  • अलका याग्निक, ममूटी और विजय अमृतराज समेत कई दिग्गज हुए सम्मानित।
  • कुल 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए।

नई दिल्ली: Padma Awards 2026 Ceremony :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘सिविल इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2’ में वर्ष 2026 के लिए 65 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा। इस समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित राजनीति, सिनेमा और कला जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया

इस समारोह में कुल 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री अवार्ड प्रदान किए गए, जिनमें से कुछ पुरस्कार संयुक्त रूप से भी दिए गए।Padma Awards 2026 Ceremony उल्लेखनीय है कि साल 2026 के लिए कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था। इससे पहले, 25 तारीख को आयोजित पहले चरण के समारोह में महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र समेत 66 हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है।

इन्हें मिले शीर्ष सम्मान

President House Civil Investiture इस दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में कुल 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री शामिल हैं।

  • पद्म विभूषण: पी. नारायणन (साहित्य और शिक्षा) और जस्टिस (रिटायर्ड) के.टी. थॉमस (जन-कार्य) को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से नवाजा गया
  • पद्म भूषण: पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया, जिसे उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया। इसके अलावा अमेरिका के डॉक्टर दत्तात्रेयुडु नोरी को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म भूषण मिला।
  • पद्म श्री: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका अलका याग्निक, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी, टेनिस स्टार विजय अमृतराज और प्रोफेसर प्रतीक शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। पश्चिम बंगाल के प्रोफेसर महेंद्र नाथ रॉय को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में यह सम्मान मिला।

विदेशी नागरिकों को भी मिला सम्मान

इस वर्ष पुरस्कार पाने वालों में अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां भी शामिल रहीं। रूस की ल्यूडमिला खोखलोवा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में तथा जॉर्जिया के व्लादिमीर मेस्तविरीश्विली को खेल के क्षेत्र में (मरणोपरांत) पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस पर होती है घोषणा

आपको बता दें कि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों—पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा), पद्म भूषण (उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा) में दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। इससे पहले 25 मई को आयोजित प्रथम समारोह में भी 65 हस्तियों को सम्मानित किया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.