टीवीएस मोटर की जून में बिक्री 47 प्रतिशत बढ़कर 5.90 लाख इकाई
टीवीएस मोटर की जून में बिक्री 47 प्रतिशत बढ़कर 5.90 लाख इकाई
नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) टीवीएस मोटर कंपनी की जून में कुल बिक्री सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर 5,90,003 इकाई हो गई। पिछले वर्ष इसी महीने यह 4,02,001 इकाई थी।
वाहन विनिर्माता कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि मोपेड सहित कुल दोपहिया वाहन बिक्री 47 प्रतिशत बढ़कर 5,65,417 इकाई रही, जो जून 2025 में 3,85,698 इकाई थी।
घरेलू दोपहिया वाहन बिक्री जून में 46 प्रतिशत बढ़कर 4,11,014 इकाई रही जबकि जून 2025 में यह 2,81,012 इकाई थी।
समीक्षाधीन महीने में मोटरसाइकिलों की बिक्री सालाना आधार पर 1,88,774 इकाई से 42 प्रतिशत बढ़कर 2,67,096 इकाई रही। वहीं, स्कूटरों की बिक्री 53 प्रतिशत बढ़कर 2,47,950 इकाई हो गई जबकि जून 2025 में यह 1,62,291 इकाई थी।
कंपनी ने बताया कि उसके इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री तीन गुना होकर जून में 48,537 इकाई हो गई जो जून 2025 में 14,400 इकाई थी।
इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय कारोबार से कुल बिक्री 47 प्रतिशत बढ़कर 1,72,355 इकाई रही, जबकि जून 2025 में यह 1,17,145 इकाई थी। कंपनी की अंतरराष्ट्रीय दोपहिया वाहन बिक्री भी 48 प्रतिशत बढ़कर 1,54,403 इकाई हो गई जो पिछले वर्ष इसी महीने में 1,04,686 इकाई थी।
कंपनी ने जून के दौरान 24,586 तिपहिया वाहन भी बेचे।
टीवीएस मोटर ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 16.31 लाख इकाई की अब तक की सर्वाधिक तिमाही बिक्री दर्ज की है।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में दोपहिया वाहनों की बिक्री 27 प्रतिशत बढ़कर 15.64 लाख इकाई हो गई। वहीं, तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढ़कर 67,000 इकाई रही। कुल अंतरराष्ट्रीय कारोबार 33 प्रतिशत बढ़कर 4.68 लाख इकाई हो गया।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


