LPG Gas Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर पर आया बड़ा अपडेट! 02 जुलाई को घरेलू गैस सस्ता हुआ या फिर उम्मीदों पर फिरा पानी? जानिए आज का ताजा रेट
LPG Gas Cylinder Price Today: सरकारी तेल कंपनिय हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है और नई दरें महीने की पहली तारीख से लागू होती है। इसलिए …

(LPG Gas Cylinder Price Today/ Image Credit: AI-generated)
- घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 2 जुलाई को स्थिर रहे।
- कमर्शियल सिलेंडर में ₹183.50 की बड़ी कटौती हुई।
- दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹2,930 पर पहुंचा।
नई दिल्ली: LPG Gas Cylinder Price Today: 02 जुलाई 2026 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों (Domestic LPG Cylinder Prices) में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों की ओर से जारी ताजा रेट के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत देशभर में पहले जैसी बनी हुई है। दिल्ली में इसका दाम 942 रुपये पर स्थिर है। आम उपभोक्ताओं को इस बार किसी तरह की राहत नहीं मिली है और घरेलू रसोई गैस का बजट फिलहाल जस का तस बना हुआ है।
कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत (Commercial LPG Cylinder Price) में 1 जुलाई से बड़ी कटौती लागू की गई है। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 183.50 रुपये घटकर दिल्ली में अब 2,930 रुपये हो गया है। इस कटौती का सीधा फायदा होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य छोटे-बड़े व्यवसायों को मिल रहा है। पहले यह कीमत 3,113.50 रुपये तक पहुंच गई थी। जिससे कारोबारियों पर खर्च का दबाव बढ़ गया था।
चार बड़े शहरों में नए कमर्शियल रेट
देश के प्रमुख महानगरों में भी कमर्शियल गैस के दाम (Commercial LPG Cylinder Price) कम हुए हैं। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 3,081.50 रुपये, मुंबई में 2,885.50 रुपये और चेन्नई में 3,100 रुपये पर उपलब्ध है। कीमतों में यह बदलाव व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए राहत लेकर आया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे खाने-पीने के व्यवसायों की लागत में थोड़ी कमी आ सकती है।
घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अभी इंतजार
जहां कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है हीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें (Domestic LPG Cylinder Price)स्थिर बनी हुई हैं। जहां दिल्ली में 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है। इन बड़े शहरों में घरेलू गैस के दाम पुराने स्तर पर ही हैं। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसलिए 02 जुलाई को भी 01 जुलाई वाली दरें ही लागू मानी जा रही हैं। अब अगला बदलाव अगस्त में होने की संभावना है।
कीमतों में बदलाव की वजह और असर
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में स्थिरता और आपूर्ति स्थिति में सुधार के कारण कमर्शियल एलपीजी सस्ता हुआ है। पिछले कुछ महीनों में वैश्विक तनाव के कारण कीमतें बढ़ी थीं। लेकिन अब स्थिति बेहतर हुई है। इसके अलावा छोटे व्यापारियों के लिए इस्तेमाल होने वाले 5 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत (5 kg cylinder Price) में भी हल्की कटौती की गई है। इससे बाजार में कुछ राहत और व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए खुशखबरी! 02 जुलाई के रिडीम कोड्स से फ्री में मिल रहे हैं धमाकेदार आइटम्स, जानिए कौन से हैं ये कोड
- Khandwa Murder Case: प्रेमी संग बसाना चाहती थी नई जिंदगी, मासूम बेटे की गवाही ने पलट दी पूरी कहानी, अब कोर्ट ने महिला और प्रेमी को सुनाई ये खौफनाक सजा
- Gwalior Cyber Fraud: पेंशनर्स हो जाएं सावधान, वेरिफिकेशन के नाम पर बुजुर्ग के साथ हो गया खेला, शातिर ने दो मिनट में ऐसे उड़ाए लाखों रुपये
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: LPG Gas Cylinder Price Today: Major update on gas cylinders! Did domestic gas prices drop on July 2nd, or were expectations dashed? Find out today's latest rates.
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm