यूआईडीएआई सीईओ अमित अग्रवाल को मिला एक साल का सेवा विस्तार

यूआईडीएआई सीईओ अमित अग्रवाल को मिला एक साल का सेवा विस्तार

यूआईडीएआई सीईओ अमित अग्रवाल को मिला एक साल का सेवा विस्तार
Modified Date: September 30, 2023 / 04:21 pm IST
Published Date: September 30, 2023 4:21 pm IST

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) वरिष्ठ नौकरशाह अमित अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के तौर पर एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। एक आधिकारिक सूचना में यह जानकारी दी गई।

अग्रवाल छत्तीसगढ़ कैडर के 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने यूआईडीएआई के सीईओ के रूप में अग्रवाल के कार्यकाल को दो नवंबर, 2023 से आगे एक वर्ष के लिए यानी दो नवंबर, 2024 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में