नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार यादव का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
कंपनी ने बताया कि पिछले महीने हुई उसके निदेशक मंडल की बैठक में 11 फरवरी, 2026 से या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, कुमार के कार्यकाल को एक साल के विस्तार को मंजूरी देने का निर्णय किया था।
उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 2020 में केंद्र सरकार ने कंपनी के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था।
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने एक नए निदेशक मंडल के गठन का प्रस्ताव रखा, जिसे 20 जनवरी, 2020 को उच्चतम न्यायालय ने मंजूरी दे दी।
भाषा योगेश रमण
रमण