यूपीएल ने आशीष डोभाल को भारत के लिए क्षेत्रीय निदेशक बनाया

यूपीएल ने आशीष डोभाल को भारत के लिए क्षेत्रीय निदेशक बनाया

यूपीएल ने आशीष डोभाल को भारत के लिए क्षेत्रीय निदेशक बनाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: May 31, 2021 4:57 pm IST

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) कृषि रसायन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी यूपीएल लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने आशीष डोभाल को भारत में क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, वह समीर टंडन से कार्यभार ग्रहण करेंगे, जिन्हें अब आसियान (ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्व एशिया और न्यूजीलैंड) के लिए क्षेत्रीय निदेशक बनाया गया है।

डोभाल यूपीएल के कृषि-फार्मूलेशन व्यवसाय के प्रमुख थे। उनके पास 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है।

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में