यूपीएल का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 43 प्रतिशत घटकर 792 करोड़ रुपये पर

यूपीएल का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 43 प्रतिशत घटकर 792 करोड़ रुपये पर

यूपीएल का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 43 प्रतिशत घटकर 792 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 8, 2023 / 06:32 pm IST
Published Date: May 8, 2023 6:32 pm IST

मुंबई, आठ मई (भाषा) कृषि समाधान प्रदाता कंपनी यूपीएल का बीते वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 42.56 प्रतिशत घटकर 792 करोड़ रुपये रह गया है।

यूपीएल ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 1,379 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एक साल पहले की समान अवधि के 15,861 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का राजस्व 4.46 प्रतिशत बढ़कर 16,569 करोड़ रुपये हो गया।

यूपीएल के चेयरमैन और समूह सीईओ जय श्रॉफ ने कहा, ‘‘हमने अंतिम तिमाही में महत्वपूर्ण प्रतिकूल स्थितियों का सामना करने के बावजूद वित्त वर्ष 2022-23 में एक मजबूत परिणाम दिया है … हमने अपने कुल ऋण को 60 करोड़ डॉलर और शुद्ध ऋण को 44 करोड़ डॉलर कम किया है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में