अमेरिका-ईरान युद्ध, रुपये में गिरावट से सभी तेल-तिलहन के दाम मजबूत
अमेरिका-ईरान युद्ध, रुपये में गिरावट से सभी तेल-तिलहन के दाम मजबूत
नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) अमेरिका-ईरान के बीच टकराव बढ़ने तथा डॉलर के मजबूत होने के बाद रुपये के मूल्य में आई गिरावट के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सभी खाद्य तेल-तिलहनों के दाम मजबूत हो गये। त्योहारी मांग के कारण भी खाद्य तेलों की मजबूती को समर्थन मिला।
मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज मजबूत चल रहे हैं।
सूत्रों ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच फिर से टकराव बढ़ने के साथ डॉलर के मजबूत होने तथा रुपये के कमजोर होने के कारण आयात महंगा होने से सभी आयातित खाद्य तेलों के दाम मजबूत हुए। इस मजबूती का असर बाकी अन्य सभी खाद्य तेल-तिलहनों पर भी हुआ जिनके दाम मजबूत हो गये। अगले महीने की त्योहारों की मांग के असर से भी इस मजबूती के रुख को बल मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को रुपया 52 पैसे लुढ़ककर 95.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये के कमजोर होने से आयातित खाद्य तेलों के साथ-साथ बाकी अन्य सभी तेल-तिलहनों के दाम मजबूत हो गये।
सूत्रों ने कहा कि सरसों की मांग वैसे कमजोर बनी हुई है क्योंकि इसके दाम ऊंचे हैं। पर आयातित तेलों की मजबूती के बाद सरसों तेल-तिलहन के दाम भी मजबूत हो गये।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, महाराष्ट्र के लातूर में प्लांट वालों को जब किसानों से नीचे दाम पर माल नहीं मिला तो उन्होंने सोयाबीन का खरीद दाम कल के 7,440 रुपये से बढ़ाकर बुधवार को 7,551 रुपये क्विंटल कर दिया। जिस कारण, सोयाबीन तेल-तिलहन में भी मजबूती रही। बाकी खाद्य तेलों के दाम मजबूत रहने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी मजबूत हो गये। मूंगफली का तेल, बिनौले और सूरजमुखी की कमी को पूरा कर रहा है। मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत रहने से पाम-पामोलीन भी तेजी रही। नगण्य उपलब्धता और मांग बढ़ने से बिनौला तेल कीमतों में भी सुधार आया।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे।
सरसों तिलहन – 7,750-7,775 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,850-7,425 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,530-2,830 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,630-2,730 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,630-2,780 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,050 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 7,175-7,225 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,025-7,100 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


