BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

डॉलर से छोटी मुद्रा ‘सेंट’ का होगा अंत: अमेरिकी टकसाल की पेनी को खत्म करने की योजना

डॉलर से छोटी मुद्रा ‘सेंट’ का होगा अंत: अमेरिकी टकसाल की पेनी को खत्म करने की योजना

डॉलर से छोटी मुद्रा ‘सेंट’ का होगा अंत: अमेरिकी टकसाल की पेनी को खत्म करने की योजना
Bhasha
Published: 23 May 2025 | 6:15 pmModified: 23 May 2025 | 6:15 pm

वाशिंगटन, 23 मई (एपी) अमेरिका में ट्रंप प्रशासन का कहना है कि सेंट ढालने का अब कोई मतलब नहीं है। अमेरिकी टकसाल ने सेंट के लिए अपना अंतिम ऑर्डर दे दिया है और इसके खत्म होने के बाद इन सिक्कों की ढलाई बंद करने की योजना है।

अमेरिकी वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि की। सेंट को आम बोलचाल की भाषा में पेनी कहा जाता है।

जैसे भारत में रुपया के 100वें हिस्से के रूप में पैसा का इस्तेमाल किया जाता है, उसी तरह अमेरिका में सेंट या पेनी डॉलर के 100वें हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है।

यह कदम तब उठाया गया है जब वित्त विभाग के अनुसार पेनी बनाने की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह लागत 2024 में 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है।

अधिकारी के अनुसार पेनी के उत्पादन को रोकने से वित्त विभाग को सामग्री लागत में 5.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर की तत्काल वार्षिक बचत की उम्मीद है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी में कहा था कि उन्होंने एक सेंट के सिक्के की ढलाई बंद करने का आदेश दिया है।

उन्होंने उस समय कहा था कि अमेरिका में एक पेनी बनाने की लागत दो पेनी से अधिक है। वित्त विभाग का कहना है कि ये लागत अब बढ़कर चार पेनी हो गई है।

वित्त विभाग ने कहा कि इस समय अमेरिका में लगभग 114 अरब पेनी प्रचलन में हैं, लेकिन इसका बहुत कम इस्तेमाल किया जाता है।

एपी पाण्डेय रमण

रमण

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: डॉलर से छोटी मुद्रा ‘सेंट’ का होगा अंत: अमेरिकी टकसाल की पेनी को खत्म करने की योजना

People also search for:U.S. Currency St.
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm