Tum se Tum Tak: आर्या को गुस्से से तमतमाता हुआ देख, मीरा के छूटे पसीने! गोपाल पर लगे घटिया इल्ज़ाम, इस शख्स ने खोली मीरा की पोल..

Tum se Tum Tak: 'Zee TV' पर आ रहे सबसे पॉपुलर शो 'तुम से तुम तक' में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट। जी हाँ, आर्या को उस शख्स के बारे में पता चलने वाला है जिसने उसके और अनु के रिश्ते को सरे आम बदनाम करवाया है।

Tum se Tum Tak: आर्या को गुस्से से तमतमाता हुआ देख, मीरा के छूटे पसीने! गोपाल पर लगे घटिया इल्ज़ाम, इस शख्स ने खोली मीरा की पोल..

Tum se Tum Tak 11th March 2026 written update/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: March 11, 2026 / 01:57 pm IST
Published Date: March 11, 2026 1:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गोपाल पर लगे घटिया इल्ज़ाम!
  • अनु-आर्या की मोहब्बत पर छाया संकट!

Tum se Tum Tak: Zee TV‘ के सबसे चर्चित शो ‘Tum se Tum Tak‘ के आने वाले एपिसोड में आर्या और अनु की खुशियों में लगा दिया है किसी ने ग्रहण। जी हाँ, आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट.. वो भी ठीक उस वक़्त, जब आर्या और अनु की शादी की तैयारियां होनी शुरू हो गई थी, और उन्होंने अपने सपनों की दुनिया को हक़ीक़त में बदलने की ओर एक ख़ूबसूरत कदम आगे बढ़ाया था, और वही ख़ूबसूरत कदम अचानक से एक पब्लिक स्कैंडल में बदल जाता है जिसे देख दोनों परिवार हिल जाते हैं।

Tum se Tum Tak Spoiler: बदनाम हुआ आर्या और अनु का रिश्ता !

तहलका तो तब मचता है जब सिमरन, इस खबर को लेकर अनु के पास जाती है और उससे पूछती है कि क्या उसने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लेटेस्ट रिपोर्ट देखी है? अनु कंफ्यूज होकर पूछती है कि क्या हुआ? पुष्पा उनकी बातचीत सुनकर तुरंत खबर दिखाने को कहती है। जैसे जी सिमरन वीडियो चलाती है पुष्पा और अनु स्तब्ध रह जाते हैं।

उस वीडियो में न्यूज़ चैनल, आर्या और अनु की एक साथ हाथों में हाथ डाले हुए फुटेज दिखाई जाती है और उनके रिश्ते को बहुत नेगेटिव तरीके से दिखाया जाता है। रिपोर्टर उस वीडियो को और सनसनीखेज़ बना कर पेश करता है यह कहते हुए कि नंबर 1 बिजनेसमैन आर्यवर्धन को एक जवान लड़की का हाथ थामें, एक सुनसान इलाके में देखा गया।

गुस्से से तमतमाया आर्या !

उसी दौरान, आर्या भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही उस खबर को देखता है और स्तब्ध रह जाता है साथ ही नाराज़गी ज़ाहिर करता है कि उनके रिश्ते को एक गलत तरीके से सबके सामने दिखाया जा रहा है और उसकी पर्सनल लाइफ को सनसनी खबर बनाकर दुनिया के सामने ज़लील किया जा रहा है।

उसी दौरान, झेंडे भी आर्या से मिलने आता है और आर्या गुस्से में तमतमाया हुआ उसे साफ़ कर देता है कि किसी ने जानबूझकर उसकी पर्सनल लाइफ में दखल देने और अनु को बदनाम करने की कोशिश की है इसलिए वह चुप नहीं बैठेगा और इस साजिश के पीछे जो कोई भी है वह उसे नहीं बख्शेगा।

Tum se Tum Tak 11th March 2026 written update: गोपाल पर लगे घटिया इल्ज़ाम!

यह खबर तेज़ी से पूरे मोहल्ले में फ़ैल जाती है आस पड़ोस की लोग खबर देखकर गोपाल को ताना मारना शुरू कर देते हैं और उस पर इल्जाम लगाते है कि उसने बिना उन दोनों की उम्र में फासला देख, पैसों के लिए अपनी बेटी को बेच दिया। लोगों के उसपर इल्जाम सुनकर गोपाल हैरान और बिलकुल चुप हो जाता है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि आर्या की इज़्ज़त दाव पर लगी है और पूरा समाज आर्या और अनु के रिश्ते के खिलाफ हो जाता है। मज़ा तो तब आएगा जब आर्या को पता चलेगा कि आर्या और अनु के खिलाफ यह स्कैंडल किसने शुरू किया और इसके पीछे छिपा मीरा का घिनौना चेहरा सामने आएगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.