Asaram Bapu Ayodhya Visit: ‘यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता…’, आसाराम पहुंचा अयोध्या, किया VIP दर्शन.., इन 7 जगहों को बताया ‘मोक्ष धाम’

Asaram Bapu Ayodhya Visit: 'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता...', आसाराम पहुंचा अयोध्या, किया VIP दर्शन.., इन 7 जगहों को बताया ‘मोक्ष धाम’

Asaram Bapu Ayodhya Visit: ‘यहां आने से  नर्क नहीं जाना पड़ता…’, आसाराम पहुंचा अयोध्या, किया VIP दर्शन..,  इन 7 जगहों को बताया ‘मोक्ष धाम’

Asaram Bapu Ayodhya Visit/Image Source: @SachinGuptaUP

Modified Date: March 11, 2026 / 01:32 pm IST
Published Date: March 11, 2026 1:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अयोध्या पहुंचे आसाराम
  • सरयू आरती में लिया हिस्सा
  • राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या:  Asaram Bapu Ayodhya Visit: यौन शोषण के मामले में सजायाफ्ता आसाराम 10 मार्च को धर्मनगरी अयोध्या पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने सरयू नदी के तट पर आयोजित भव्य सरयू आरती में हिस्सा लिया और रामनगरी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।

अयोध्या पहुंचे आसाराम बापू! (Ram Mandir Ayodhya Visit)

Asaram Bapu Ayodhya Visit: अयोध्या पहुंचने के बाद आसाराम ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि भारत में सात ऐसे मोक्षदायी तीर्थ स्थल हैं, जिनका महत्व पूरे विश्व में अद्वितीय माना जाता है। उनके अनुसार अयोध्या, मथुरा, माया, काशी, कांची, अवंतिका और पुरी-द्वारका ऐसे पवित्र धाम हैं, जहां प्राण त्यागने को अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। उन्होंने भारतीय परंपरा और आयुर्वेद का उल्लेख करते हुए कहा कि मानव शरीर में वात, पित्त और कफ तीन दोष माने जाते हैं। उनका कहना था कि अयोध्या जैसे पवित्र तीर्थ स्थलों पर आने से मन और शरीर को विशेष शांति मिलती है और इन दोषों में भी संतुलन आता है।

मोक्ष धामों पर आसाराम का बयान (Asaram in Ayodhya)

आसाराम ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है। उन्होंने कहा कि वे राम लला मंदिर में दर्शन और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए अयोध्या आए हैं। इस दौरान उन्होंने सरयू नदी के तट पर आयोजित आरती में भाग लेकर देश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। फिलहाल आसाराम का अयोध्या प्रवास जारी है।

यह भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।