अमेरिका: बेरोजगारी लाभ के आवेदनों में गिरावट, छंटनी का स्तर अभी भी कम

Ads

अमेरिका: बेरोजगारी लाभ के आवेदनों में गिरावट, छंटनी का स्तर अभी भी कम

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 07:03 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 07:03 PM IST

वाशिंगटन, दो अप्रैल (एपी) अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदनों में पिछले सप्ताह गिरावट दर्ज की गई। ईरान युद्ध के कारण श्रम बाजार में नरमी और ऊर्जा की बढ़ती लागत के बावजूद छंटनी का स्तर अभी भी कम बना हुआ है।

श्रम विभाग ने बृहस्पतिवार को जारी अपनी रिपोर्ट में बताया कि 28 मार्च को समाप्त सप्ताह के लिए बेरोजगारी लाभ मांगने वाले अमेरिकियों की संख्या पिछले सप्ताह के 2.11 लाख से नौ हजार घटकर 2.02 लाख रह गई। यह संख्या विश्लेषण फर्म फैक्टसेट के अनुमान (2.12 लाख) से कम है और पिछले कई वर्षों के दायरे के भीतर है।

बेरोजगारी लाभ के आवेदनों को अमेरिका में छंटनी का प्रतीक माना जाता है और इससे रोजगार बाजार की सेहत का पता चलता है।

हाल में ओरेकल जैसी बड़ी कंपनियों ने छंटनी की हैं। इसके अलावा मॉर्गन स्टेनली, ब्लॉक, यूपीएस और अमेजन ने भी हाल में छंटनी की घोषणा की है।

कोविड महामारी की सुस्ती से उबरने के बाद से साप्ताहिक बेरोजगारी सहायता आवेदन ज्यादातर दो लाख से 2.5 लाख के बीच स्थिर रहे हैं। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क लागू करने, संघीय कार्यबल में कटौती और उच्च ब्याज दरों के कारण 2025 में नियुक्तियों की गति धीमी हो गई थी।

एपी पाण्डेय अजय

अजय