वी-गार्ड इंडस्ट्रीज का चौथी तिमाही का मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 112 करोड़ रुपये पर

Ads

वी-गार्ड इंडस्ट्रीज का चौथी तिमाही का मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 112 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 06:32 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 06:32 PM IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) इलेक्ट्रिकल सामान बनाने वाली कंपनी वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 31 मार्च, 2026 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 112.13 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 91.13 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत परिचालन राजस्व 1,755.27 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1,538.08 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 1,315.66 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,424.36 करोड़ रुपये था।

वी-गार्ड इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक, मिथुन के. चित्तिलापिल्ली ने कहा, ‘‘पिछले तिमाही में कारोबार ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया, जिसका मुख्य श्रेय इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल खंड को जाता है।’’

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 308.33 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 313.72 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 5,965.78 करोड़ रुपये रही, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 5,577.82 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 1.5 रुपये का अंतिम लाभांश देने की भी सिफारिश की है। इस पर आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंज़ूरी ली जाएगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय