वरुण बेवरेजेज का जनवरी-मार्च तिमाही का मुनाफा 20 प्रतिशत बढ़कर 879 करोड़ रुपये

Ads

वरुण बेवरेजेज का जनवरी-मार्च तिमाही का मुनाफा 20 प्रतिशत बढ़कर 879 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 01:30 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 01:30 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) खाद्य एवं पेय कंपनी पेप्सीको की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बॉटलर वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (वीबीएल) का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 20.14 प्रतिशत बढ़कर 878.71 करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोहरे अंक की मात्रा वृद्धि से समर्थित रही।

कैलेंडर वर्ष को अपना वित्त वर्ष मानने वाली कंपनी ने जनवरी-मार्च 2025 में 731.35 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय सालाना आधार पर 18.33 प्रतिशत बढ़कर 6,721.53 करोड़ रुपये हो गई।

इस तिमाही के दौरान बिक्री मात्रा 16.3 प्रतिशत बढ़कर 36.34 करोड़ केस हो गई जो 2025 की इसी तिमाही में 31.24 करोड़ केस थी।

जनवरी-मार्च तिमाही में कुल खर्च 18.35 प्रतिशत बढ़कर 5,597.92 करोड़ रुपये हो गया। अन्य आय सहित कुल एकीकृत आय 18.5 प्रतिशत बढ़कर 6,765.06 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने कहा कि 2026 की पहली तिमाही में ‘‘ मजबूत प्रदर्शन…स्वस्थ मांग, अनुशासित निष्पादन और विभिन्न बाजारों में निरंतर प्रगति’’ से समर्थित रहा।

इसके अलावा, वीबीएल ने बेवको के जरिये क्रिकली डेयरी के अधिग्रहण के लिए भी समझौता किया है जो नियामकीय मंजूरियों के अधीन है। इसके पूरा होने पर दक्षिण अफ्रीका में उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी।

भाषा निहारिका

निहारिका