विपुल ऑर्गेनिक्स ने यूरोप में उत्पाद वितरण के लिए ओम्या ग्रुप से किया समझौता
विपुल ऑर्गेनिक्स ने यूरोप में उत्पाद वितरण के लिए ओम्या ग्रुप से किया समझौता
नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) विशेष रसायन बनाने वाली कंपनी विपुल ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने स्विट्जरलैंड की ओम्या ग्रुप के साथ एक विशिष्ट वितरण समझौता किया है।
विपुल ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस समझौते के तहत ओम्या को यूरोप के अधिकांश देशों में विपुल ऑर्गेनिक्स के ‘पिगमेंट’ उत्पादों की बिक्री का विशेष अधिकार मिलेगा।
कंपनी ने बताया कि इस समझौते के तहत ओम्या यूरोपीय बाजार में विपुल के सनटोन और सनकोट ब्रांड के पिगमेंट डिस्पर्शन और पाउडर का वितरण करेगी।
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनी ने कहा कि यह साझेदारी उसकी अंतरराष्ट्रीय विस्तार रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक विपुल पी. शाह ने कहा कि यह समझौता अगले पांच वर्षों में कंपनी की वैश्विक उपस्थिति मजबूत करने और वृद्धि को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


