वोडा-आइडिया को दूरसंचार विभाग से 26.8 करोड़ रुपये का नोटिस मिला

वोडा-आइडिया को दूरसंचार विभाग से 26.8 करोड़ रुपये का नोटिस मिला

वोडा-आइडिया को दूरसंचार विभाग से 26.8 करोड़ रुपये का नोटिस मिला
Modified Date: August 1, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: August 1, 2026 6:52 pm IST

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) दूरसंचार विभाग ने वोडाफोन आइडिया को 26.83 करोड़ रुपये का ‘लिक्विडेटेड डैमेज’ (अनुबंध के उल्लंघन पर हर्जाना) भरने का नोटिस भेजा है। विभाग का कहना है कि कंपनी 2022 की नीलामी में मिले स्पेक्ट्रम के लिए तय न्यूनतम नेटवर्क विस्तार की शर्तों को पूरा करने में नाकाम रही है। दूरसंचार कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि वह शुक्रवार को मिले नोटिस की समीक्षा कर रही है और आगे के कदमों पर विचार कर रही है।

दूरसंचार विभाग के नोटिस की जानकारी देते हुए, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने शेयर बाजार को बताया कि यह ‘‘वर्ष 2022 में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में मिले स्पेक्ट्रम के लिए न्यूनतम नेटवर्क विस्तार की शर्तों को पूरा न करने के आरोप में 26.83 करोड़ रुपये का लिक्विडेटेड डैमेज (जुर्माना) भरने के लिए है।’’

वोडाफोन आइडिया ने कहा कि इससे उससे कामकाज पर कोई आर्थिक या अन्य असर नहीं पड़ेगा। कंपनी ने आगे कहा कि वह नोटिस की समीक्षा कर रही है और इस मामले में आगे के कदमों पर विचार किया जा रहा है।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में