फॉक्सवैगन ने शुरू किया टाइगुन के नए संस्करण का उत्पादन

फॉक्सवैगन ने शुरू किया टाइगुन के नए संस्करण का उत्पादन

फॉक्सवैगन ने शुरू किया टाइगुन के नए संस्करण का उत्पादन
Modified Date: April 7, 2026 / 05:30 pm IST
Published Date: April 7, 2026 5:30 pm IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) वाहन विनिर्माता स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएवीडब्ल्यूआईपीएल) ने मंगलवार को फॉक्सवैगन टाइगुन के नए संस्करण का उत्पादन पुणे स्थित अपने संयंत्र में शुरू करने की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नया टाइगुन मॉडल समूह की ‘मेक इन इंडिया, फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड’ रणनीति को मजबूत करेगा और भारत को वैश्विक उत्पादन एवं निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

बयान के मुताबिक, मध्यम आकार के एसयूवी खंड के इस मॉडल को भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अद्यतन डिजाइन और प्रीमियम फीचर के साथ विकसित किया गया है।

फॉक्सवैगन ने वर्ष 2021 में टाइगुन को पहली बार पेश किया था। अब तक इसकी 1.43 लाख से अधिक इकाइयों का उत्पादन हो चुका है, जिनमें करीब 30 प्रतिशत का निर्यात किया गया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीयूष अरोड़ा ने कहा, ‘‘नए मॉडल का उत्पादन शुरू होना भारत में कंपनी के विनिर्माण ढांचे की मजबूती को दर्शाता है। यह हमारे लिए बड़े गर्व का क्षण है।’’

फॉक्सवैगन इंडिया के ब्रांड निदेशक नितिन कोहली ने कहा कि टाइगुन कंपनी की एसयूवी रणनीति का एक अहम हिस्सा है और नया मॉडल पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में