Israeli Consulate Shooting Incident Video: इजरायली राजनयिकों को विदेशों में बनाया जा रहा है निशाना!.. यहां दूतावास के बाहर भीषण गोलीबारी.. जानें कितने लोगों ने गंवाई जान

Israeli Consulate Shooting Incident Video: इस्तांबुल में इजरायली दूतावास के पास गोलीबारी, हमलावर मारे गए, पुलिस घायल, जांच जारी।

Israeli Consulate Shooting Incident Video: इजरायली राजनयिकों को विदेशों में बनाया जा रहा है निशाना!.. यहां दूतावास के बाहर भीषण गोलीबारी.. जानें कितने लोगों ने गंवाई जान

Israeli Consulate Shooting Incident Video || Image- HP_ClipStorm file

Modified Date: April 7, 2026 / 05:22 pm IST
Published Date: April 7, 2026 5:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इस्तांबुल में इजरायली दूतावास के पास फायरिंग
  • हमले में हमलावर ढेर, पुलिस घायल
  • घटना की जांच में जुटी तुर्की सरकार

इस्तांबुल: तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां इजरायली वाणिज्य दूतावास के पास गोलीबारी की घटना हुई है। इस ताजा फायरिंग में दो हमलावर मारे गए जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। (Israeli Consulate Shooting Incident Video) इस घटना में दो तुर्की पुलिस अधिकारी भी घायल हुए। हमले में मारे गए हमलावरों की सही संख्या को लेकर अलग-अलग रिपोर्टें सामने आ रही हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, दूतावास वाली इमारत के आसपास गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। दूतावास इमारत के अंदर एक या दो मंजिलों में स्थित है।

हमलावरों के बारें में नहीं कोई जानकारी

घटनास्थल से सामने आए कई वीडियो सोशल मीडिया अपर तेजी से वायरल हो रहे है। वीडियो में गोलीबारी जैसी आवाजें सुनाई दे रही हैं जबकि बैकग्राउंड में लोगों के चीखने की आवाजें आ रही हैं। तुर्की के हबर्तुर्क ब्रॉडकास्टर के अनुसार, हमलावर लंबी नली वाली बंदूकों से लैस थे। पुलिस अभी तक हमलावरों की पहचान या हमले के पीछे उनके मकसद का पता नहीं लगा पाई है।

तुर्की ने शुरू की मामले की जाँच, अफसर नियुक्त

तुर्की के एक मंत्री अकिन गुरलेक ने कहा कि इस्तांबुल के बेसिकटास जिले में इजरायली वाणिज्य दूतावास के पास गोलीबारी की आवाजें आने की सूचना मिलने पर इस्तांबुल के मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है। इस जाँच के लिए एक उप मुख्य लोक अभियोजक और दो लोक अभियोजकों को नियुक्त किया गया है। (Israeli Consulate Shooting Incident Video) जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और जांच शुरू कर दी गई हैं। वही इस्तांबुल के गवर्नर ने बताया कि हमलावर राइफल और बंदूकों से लैस थे। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल कोई भी इजरायली राजनयिक तुर्की क्षेत्र में मौजूद नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ठाणे में एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पत्नी और ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

एसडीएचआई को चार ‘डुअल-फ्यूल’ अमोनिया मालवाहक जहाज बनाने का मिला ठेका

ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चिंता जताई

वेनेजुएला के राष्टूपति पद का चुनाव लड़ सकता हूं : ट्रंप ने मजाक में कहा

ठाणे में निर्माणाधीन स्थल पर सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मजदूर गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown